एक्सप्लोरर

Why Indian Rupee is falling: रुपये के लिए साल का सबसे खराब माह, अकेले मई में इतनी गिर गई वैल्यू

Worst Month For Indian Rupees: भारतीय रुपये समेत कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनकी वैल्यू में लगातार गिरावट आ रही है...

INR vs USD: आर्थिक मोर्चे पर बुधवार का दिन आंकड़ों भरा रहा. पहले मार्च तिमाही (Q4 GDP Data) और पिछले वित्त वर्ष के जीडीपी के शानदार आंकड़ों ने खुश होने का मौका दिया, दूसरी ओर इंडस्ट्रियल ग्रोथ के आंकड़े ने निराश कर दिया. इस बीच रुपये ने भी खुशियों को गायब करने वाली खबर सुना दी. दरअसल मई महीना भारतीय रुपये (INR) के लिए इस साल का अब तक का सबसे खराब महीना साबित हुआ है.

अभी इतनी है रुपये की वैल्यू

बुधवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.7225 पर लगभग स्थिर बंद हुआ. बुधवार मई महीने का अंतिम कारोबारी दिन रहा. इसके बाद जून महीने आ रहा है. मई महीने के आंकड़े को देखें तो इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है. इस तरह मई रुपये के लिए 2023 का सबसे बुरा महीना बन गया. यह दिसंबर 2022 के बाद किसी एक महीने के दौरान रुपये की वैल्यू में आई सबसे बड़ी गिरावट है.

रिजर्व बैंक के प्रयास नाकाफी

लगातार मजबूत होते अमेरिकी डॉलर (USD) से दुनिया भर की कई करेंसीज (Global Currencies) की हालत खराब हो रही है. बाकियों की तुलना में तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में होने के बाद भी भारतीय करेंसी (Indian Currency) भारी नुकसान में है. हालिया समय में तो रिजर्व बैंक ने रुपये को बचाने के तमाम उपाय किए हैं और बड़े पैमाने पर उसने अपने भंडार से डॉलर को खर्च किया है, लेकिन उसके सारे प्रयास रुपये को बचाने में असफल साबित हो रहे हैं.

युआन में भारी गिरावट

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट की मानें तो बुधवार को भी रुपये ने तुलनात्मक तौर पर ठीक प्रदर्शन किया. दिन में चीन की करेंसी युआन में अच्छी-खासी गिरावट आई, जिसने अन्य एशियाई मुद्राओं को नीचे खींचा और डॉलर को मजबूत किया. युआन में सिर्फ एक दिन में 0.4 फीसदी की गिरावट आई. इस तरह चीन की करेंसी छह महीने के निचले स्तर के पास गिर गई.

इतना मजबूत हुआ डॉलर

भारतीय मुद्रा 'रुपया (INR)' के लिए ये सबसे खराब दौर चल रहा है. रुपये की वैल्यू (Indian Rupee Value) पिछले कुछ समय के दौरान बड़ी तेजी से कम हुई है. इसके लिए मुख्य तौर पर अमेरिकी डॉलर की मजबूती जिम्मेदार है. डॉलर इंडेक्स अभी उछलकर 104.51 पर पहुंचा हुआ है. सिर्फ मई महीने के दौरान डॉलर इंडेक्स में 2.8 फीसदी की तेजी आई है.

ये भी पढ़ें: ...तो सही थे हिंडनबर्ग के आरोप! अडानी की कंपनी पर गहराया संदेह, ऑडिटर को खल गई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget