एक्सप्लोरर

Share Market Opening: सपाट शुरुआत के बाद उछला शेयर मार्केट, सेंसेक्स और निफ्टी में आया सुधार

Share Market Opening 12th March: सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी देखी जा रही है. बैंक निफ्टी में अच्छी बढ़त देखी जा रही है. साथ ही आईटी शेयर भी उछाल पर हैं.

Share Market Opening 12th March: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ खुले. हालांकि, बाद में इनमें तेजी देखी गई. एशियाई शेयर मार्केट्स में गिरावट का असर इन पर दिखाई दिया. मंगलवार सुबह बीएसई सेंसेक्स 28.84 प्वॉइंट्स गिरकर 73,473.80 प्वॉइंट पर खुला और एनएसई निफ्टी 2.85 प्वॉइंट्स गिरकर 22,329.80 प्वॉइंट पर खुला. हालांकि, बाद में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई. सुबह 9.55 तक सेंसेक्स 385.38 ऊपर चढ़कर 73,888.02 प्वॉइंट पर पहुंच गया था. इसके साथ ही निफ्टी में 72.10 प्वॉइंट की उछाल आई है और यह 22,404.75 प्वॉइंट पर पहुंच गया था.

बैंक निफ्टी और आईटी शेयरों में तेजी 

बैंक निफ्टी और आईटी शेयरों में मंगलवार को काफी बढ़त देखी जा रही है. बैंक निफ्टी लगभग 400 प्वॉइंट ऊपर जा चुका है. एचडीएफसी बैंक के शेयर लगभग 31 रुपये ऊपर जाकर लागभाग 1457 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इंडसइंड और एक्सिस बैंक में भी जबरदस्त उछाल है.  

ये रहे टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, विप्रो और सन फार्मा टॉप गेनर्स रहे हैं. इसके अलावा आईटीसी, एचयूएल, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स बने हैं. इसके अलावा निफ्टी पर टीसीएस, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल, एलटीआई माइंडट्री और इंफोसिस टॉप गेनर्स रहे और आईटीसी, एचयूएल, एचडीएफसी लाइफ, ब्रिटानिया और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स रहे हैं. ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको द्वारा आईटीसी की बड़ी हिस्सेदारी बेचने की खबरों का असर आईटीसी के स्टॉक पर दिखाई दे रहा है.     

सोमवार को आई थी भारी गिरावट 

हफ्ते का पहला कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए निराशाजनक रहा था. बैंकिंग और एनर्जी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट हुई थी. सोमवार को कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 617 अंकों की गिरावट के साथ 73,502 अंकों पर बंद हुआ था. एनएसई का निफ्टी 161 अंकों की गिरावट के साथ 22,332 अंकों पर बंद हुआ था.  

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

CAPF Canteen: पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए बड़ा ऐलान, कैंटीन के सामान पर आधा जीएसटी ही चुकाना होगा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: आज का पेट्रोल-डीजल रेट, जानिए 25 जुलाई 2026 को आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें
Petrol- Diesel Price Today: आज का पेट्रोल-डीजल रेट, जानिए 25 जुलाई 2026 को आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget