एक्सप्लोरर

CAPF Canteen: पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए बड़ा ऐलान, कैंटीन के सामान पर आधा जीएसटी ही चुकाना होगा

Para Military Forces: अब आर्मी कैंटीन की ही तर्ज पर केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार से भी सस्ता सामान खरीदा जा सकेगा. गृह मंत्रालय ने पैरामिलिट्री फोर्स के कैंटीन में 50 फीसदी जीएसटी छूट का ऐलान किया है.

Para Military Forces: केंद्र सरकार ने पैरामिलिट्री फोर्स को बड़ा तोहफा दिया है. अब उन्हें कैंटीन के सामान पर 50 फीसदी जीएसटी ही चुकाना होगा. इस फैसले के चलते पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को कैंटीन से सस्ता सामान मिल सकेगा. इससे पैरामिलिट्री फोर्स के 11 लाख से अधिक जवानों को सीधा फायदा पहुंचेगा. गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ कैंटीन यानी केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (KPKB) पर मिलने वाले उत्पादों पर 50 फीसदी जीएसटी छूट दे दी है. 

गृह मंत्रालय ने दी फैसले की जानकारी 

गृह मंत्रालय ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर इस फैसले की सूचना दी है. इसमें बताया गया है कि केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (Kendriya Police Kalyan Bhandar) से सामान की खरीद पर 50 फीसदी जीएसटी सहायता 1 अप्रैल, 2024 से लागू होगी. यह सहायता बजट के माध्यम से मिलेगी. कंफेडरशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन इसके लिए लंबे समय से आवाज उठा रही था.  एसोसिएशन ने कई केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन भी सौंपे थे. साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र भी भेजे थे.

वित्त मंत्री सीतारमण से की गई थी मांग 

एसोसिएशन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से मांग की थी कि वह अंतरिम बजट में सीएपीएफ कैंटीन के उत्पादों पर 50 फीसदी जीएसटी छूट देने की घोषणा करें. कैंटीन पर लगने वाले जीएसटी के चलते लाखों पैरामिलिट्री परिवारों का बजट बिगड़ जाता है. इसलिए सीएपीएफ कैंटीन को भी आर्मी कैंटीन की तर्ज पर जीएसटी में छूट की मांग की जा रही थी. 

जीएसटी से पहले कई राज्यों ने दी थी वैट छूट 

एसोसिएशन के चेयरमैन एचआर सिंह और महासचिव रणबीर सिंह ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की मदद के लिए साल 2006 में सेंट्रल पुलिस कैंटीन की स्थापना की गई थी. इससे पहले आर्मी की सीएसडी कैंटीन से सामान खरीदा जाता था. देश भर में करीब 119 मास्टर कैंटीन और 1778 सीपीसी कैंटीन हैं. सीपीसी कैंटीन का नाम बदलकर केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार किया गया है. जीएसटी के लागू होने से पहले कई राज्यों द्वारा कैंटीन में मिलने वाली वस्तुओं पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) की छूट दी गई थी. मगर, जीएसटी लागू होने के बाद कोई राहत नहीं मिली थी.

ये भी पढ़ें 

Indian Economy: भारत का अपर मिडिल इकोनॉमी बनने का सपना जल्द होगा पूरा, 15 ट्रिलियन डॉलर होगी अर्थव्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget