एक्सप्लोरर

भारत-पाक टेंशन के बीच कैसी रहेगी सोमवार को निफ्टी की चाल? 23,800 है सपोर्ट जोन

Share Market: मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद मार्केट का सेंटीमेट कमजोर हुआ है. शेयर बाजार में बिकवाली भी इसी के चलते तेज हो गई है.

Share Market: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का ही असर है कि शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. बीते 9 मई को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स-सेंसेक्स और निफ्टी 50 1 परसेंट से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 880.34 अंक या 1.10 परसेंट टूटकर 79,454.47 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी भी 265.80 अंक गिरकर 24,008 पर आ गया. 

निफ्टी बैंक इंडेक्स में 770.40 अंक या 1.42 परसेंट की गिरावट आई और इसकी क्लोजिंग 53,595.25 पर हुई. मार्केट एक्सपर्ट्स ने इस बिकवाली के पीछे वजह ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक के बीच बढ़ते टेंशन को बताया, जो बीते 22 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले पर की गई जवाबी कार्रवाई थी. इस घातक हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से अधिकतर सैलानी थे. अब दोनों देशों के बीच बढ़ते संघर्ष ने निवेशकों को चौंका दिया है. हालांकि, जानकारों ने जंग पर जल्द ही विराम लगने का भी अनुमान लगाया है क्योंकि सामरिक और आर्थिक मोर्चे पर भारत और पाकिस्तान का कहीं मुकाबला नहीं है. 

News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा है, दोनों देशों के बीच अप्रत्याशित रूप से युद्ध भड़कने के बाद मार्केट सेंटीमेंट पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है. अधिकतर लोगों को उम्मीद है कि भारत की मजबूत भू-राजनीतिक स्थिति के चलते जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी. 

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा कहते हैं, ''तकनीकी दृष्टिकोण से, निफ्टी अभी अलग-अलग समय में प्रमुख मूविंग एवरेज के आसपास मंडरा रहा है, जो आगे और गिरावट की संभावना को दर्शाता है. इसे 23,800 के सपोर्ट जोन में रखा गया, इस लेवल से भी आगे टूटने पर गिरावट 23,200 तक बढ़ सकती है. दूसरी तरफ, रीबाउंड की स्थिति में 24,400-24,600 रेंज में स्ट्रॉन्ग रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.'' उन्होंने आगे कहा, ''बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों ने बाजार में अस्थिरता को काफी हद तक बढ़ा दिया है, जैसा कि इंडिया विक्स में आए उछाल से जाहिर है.'' शुक्रवार को इंडिया विक्स 2.95 परसेंट बढ़कर 21.63 परसेंट पर पहुंच गया. 

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्नीकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा, ''इंडेक्स में तत्काल रेसिस्टेंस 24,200 पर नजर आ रहा है. इसके नीचे से ऊपर की ओर उछाल आने की संभावना है.'' एचडीएफसी सिक्योरिटीज में प्राइम रिसर्च के हेड देवर्ष वकील ने जोर देकर कहा कि निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है. रेसिस्टेंस 24,150–24,340 के जोन पर है, जबकि 23,850 तत्काल सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है. 

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारत का खौफ, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद महज एक दिन में 820000000000 रुपये का नुकसान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?
Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?
Dhanteras 2026: नया सोना महंगा, क्या पुराने गहने बदलकर नया लेना शुभ है? जानें Gold Exchange का नियम
Dhanteras Gold Exchange 2026: पुराने सोने के बदले नया गहना लेना शुभ है?
रात में 3 और दिन में 5 रुपए हो EV चार्जिंग यूनिट, गडकरी ने दिया नया प्लान
रात में 3 और दिन में 5 रुपए हो EV चार्जिंग यूनिट, गडकरी ने दिया नया प्लान
Gold Rate: सोने की मांग 6 साल में सबसे कम, त्योहारों में खरीदारी 29% तक घटी
Gold Rate: सोने की मांग 6 साल में सबसे कम, त्योहारों में खरीदारी 29% तक घटी

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget