एक्सप्लोरर

RBI के नीतिगत फैसलों के बाद सेंसेक्स ने छुआ 45000 का आंकड़ा, निफ्टी 13 हजार पार

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट को सबसे ज्यादा करीब चार फीसदी का फायदा हुआ. इसके बाद एलएंडटी, एमएंडएम, मारुति, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, पावरग्रिड और आईटीसी का स्थान रहा.

रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों की घोषणा के चलते आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ गया. सेसेंक्स ने पहली बार आज 45000 का आंकड़ा भी छुआ है. आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ +0.1 फीसदी, चौथी तिमाही में +0.7 फीसदी रहने का अनुमान है. इस साल भारत की जीडीपी ग्रोथ माइनस 7.5 फीसदी रह सकती है.

सुबह बाजार खुलने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202.71 अंक यानी 0.45 प्रतिशत मजबूत होकर 44,835.36 अंक पर रहा. इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 66.10 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,200 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट को सबसे ज्यादा करीब चार फीसदी का फायदा हुआ. इसके बाद एलएंडटी, एमएंडएम, मारुति, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, पावरग्रिड और आईटीसी का स्थान रहा.

ये शेयर रहे हैं घाटे में

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयर गिरावट में रहे. इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 14.61 अंक यानी 0.03 प्रतिशत बढ़कर 44,632.65 अंक पर और निफ्टी 20.15 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 13,133.90 अंक के उच्च स्तर पर बंद हुआ था. प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध खरीदार रहे. उन्होंने 3,637.42 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की. एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की कारोबार के दौरान गिरावट में चल रहा था. दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में रहा. इस बीच कच्चे तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 1.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49.59 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया.

Airtel vs Jio: एयरटेल ने चार साल में पहली बार जियो को इस मामले में पछाड़ा

RBI ने एचडीएफसी बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोका, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget