एक्सप्लोरर

ब्लैक मंडे के कहर के बाद सेंसेक्स में 1200 अंक की उछाल, क्या खत्म हुआ संकट? एक्सपर्ट्स की बड़ी भविष्यवाणी

Asian Stock Market: ऑस्ट्रेलिया से लेकर एशियाई बाजार तक में सुधार के संकेत मिले. जापान का ikkei इंडेक्स में  करीब 6% की उछाल आयी. जो करीब डेढ़ साल की बड़ी गिरावट के बाद सुधार है.

Asian Stock Market: ट्रंप के टैरिफ के चलते एक दिन पहले ग्लोबल बाजार में करीब 9 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, मंदी का ख़तरा और ट्रेड वॉर के चलते महंगाई की आशंका के बीच 8 अप्रैल को बाजार रिकवरी मोड में दिखा. सेंसेक्स में करीब 1200 अंकों की बढ़त देखी गई. जबकि निफ्टी  करीब 1.5% की उछाल के साथ शुरुआती कारोबार में 22,500 के पार चला गया. 

सभी क्षेत्र में सुधार के संकेत दिखे. ऐसे में जानकारों का ये मानना है कि जिस तरह से बाजार में कोहराम वो अब शांत हो चुका है और ट्रंप की तरफ से रिफ पर उनके कड़े रुख पर वे पुनर्विचार कर सकते हैं.

बुरे दौर खत्म के संकेत

ऑस्ट्रेलिया से लेकर एशियाई बाजार तक में सुधार के संकेत मिले. जापान का ikkei इंडेक्स में  करीब 6% की उछाल आयी. जो करीब डेढ़ साल की बड़ी गिरावट के बाद सुधार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा एक फोन कॉल के दौरान खुले व्यापार वार्ता पर सहमत हो गए. इसके बाद चीन के ब्लू चिप्स के शेयर में 0.7%, दक्षिण कोरिया के Kospi में 1.7% और हांगकांग के Heng Seng इंडेक्स में 2.25% की बढ़ोतरी आयी.

इंडोनेशिया के Jakarta Composite में 9% गिरावट दिखी तो वहीं वियतनाम बेंचमार्क इंडेक्स 5% नीचे चला गया. थाइलैंड का SET करीब 4 प्रतिशत गिर गया, जो 2020 के मार्च के बाद सबसे बड़ी गिरावट थी. ऑस्ट्रेलिया का S&P 0.1% की बढ़त के साथ खुला. 

भारतीय बाजार में रिकवरी एक दिन की बड़ी गिरावट के बाद हुई है जब पिछले पांच साल के दौरान सबसे बुरा दिन देखने को मिला था. 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स करीब 2.95% यानी 2276.79 अंक गिरकर सोमवार को 73137.90 पर पहुंच गया था. जबकि बेंचमार्क इंडेक्स 3939.68 प्वाइंट्स यानी 5.22% खिसककर 71,425.01 पर पहुंच गया. 

पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट

स्थानीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आने से निवेशकों के 14 लाख करोड़ रुपये डूब गए. बीएसई पर छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप सूचकांक भी 4.13 प्रतिशत के नुकसान में रहा, जबकि मिडकैप में 3.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इस चौतरफा गिरावट का असर यह हुआ कि बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण एक ही कारोबारी सत्र में 14,09,225.71 करोड़ रुपये घटकर 3,89,25,660.75 करोड़ रुपये (4.54 लाख करोड़ डॉलर) रह गया.

हालांकि, कारोबार के अंतिम घंटे में निचले स्तर पर खरीदारी आने से निवेशकों के नुकसान में कमी आई. दोपहर के कारोबार में निवेशकों का नुकसान 20.16 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. बीएसई पर सूचीबद्ध 3,515 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 570 शेयरों में तेजी आई और 140 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: भूचाल के बाद 1200 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 22500 के पार, 10 सेकेंड में 8.47 लाख करोड़ की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget