एक्सप्लोरर

Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट को लगा झटका, सेबी ने लौटाए आईपीओ के पेपर, इनके ड्राफ्ट हुए मंजूर

Vishal Mega Mart IPO DRHP: नियामक सेबी ने विशाल मेगा मार्ट समेत चार कंपनियों के आईपीओ के ड्राफ्ट को वापस लौटा दिया है. वहीं 4 कंपनियों के ड्राफ्ट मंजूर कर दिए गए हैं...

रिटेल स्टोर का चेन चलाने वाली कंपनी विशाल मेगा मार्ट को झटका लगा है. आईपीओ लाने की उसकी योजनाओं की राहत में बड़ी रुकावट आ गई है. बाजार नियामक सेबी ने विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ के ड्राफ्ट को लौटा दिया है.

ऐसी थी विशाल मेगामार्ट की तैयारी

सुपरमार्केट चेन ऑपरेटर विशाल मेगा मार्ट ने भारी-भरकम आईपीओ लाने की तैयारी की थी. ऐसा बताया जा रहा था कि कंपनी 750 मिलियन डॉलर से लेकर 1 बिलियन डॉलर तक का आईपीओ बाजार में लॉन्च कर सकती है, जिसमें कंपनी की वैल्यू 5 बिलियन डॉलर तक आंकी जा सकती है. हालांकि अब कंपनी की आईपीओ की योजनाओं को तगड़ा झटका लगा है. कंपनी को अब नए सिरे से सेबी के पास ड्राफ्ट जमा करना होगा. आईपीओ लाने के लिए ड्राफ्ट पर बाजार नियामक सेबी की मंजूरी जरूरी होती है.

इनके आवेदन भी हो गए रिजेक्ट

बाजार नियामक ने विशाल मेगा मार्ट के अलावा कुछ अन्य कंपनियों को भी झटका दिया है. अभी विशाल मेगा मार्ट समेत 4 कंपनियों के आईपीओ के ड्राफ्ट लौटाए गए हैं. जिन अन्य कंपनियों के आईपीओ के ड्राफ्ट सेबी ने लौटाया है, उनमें शिक्षा से जुड़ी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) एवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी कैपिटल से समर्थन प्राप्त साई लाइफ साइंसेज और बीएमडब्ल्यू वेंचर्स शामिल हैं.

इनके आईपीओ को मिली मंजूरी

दूसरी ओर सेबी ने कई कंपनियों के आईपीओ के ड्राफ्ट को हरी झंडी भी दिखाई है. सेबी से जिन कंपनियों के आईपीओ के ड्राफ्ट मंजूर किए गए हैं, उनमें पीएन गाडगिल ज्वेलर्स (1000 करोड़ रुपये), केआरएन हीट एक्सचेंजर, इकॉस इंडिया मोबिलिटी और प्रीमियर एनर्जीज (1,500-2000 करोड़ रुपये) शामिल हैं.

ऐसे होंगे प्रस्तावित आईपीओ

पीएन गाडगिल ज्वेलर्स ने आईपीओ लाने के लिए मार्च 2024 में ड्राफ्ट जमा किया था. कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ में 850 करोड़ रुपये के नए शेयर और 250 करोड़ रुपये के ओएफएस होंगे. केआरएन हीट एक्सचेंजर के आईपीओ में सिर्फ फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. शॉफर्ड कार रेंटल और एम्पलॉई ट्रांसपोर्टेशन सर्विस देने वाली कंपनी इको मोबिलिटी के आईपीओ में उसके प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी को कम करेंगे. वहीं प्रीमियर एनर्जीज के आईपीओ में 1,500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयरों के अलावा 2 करोड़ 82 लाख शेयर का ओएफएस आ सकता है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में आएंगे वेदांता के 5 नए शेयर, डिमर्जर की योजना को क्रेडिटर्स ने दी हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget