एक्सप्लोरर

Vedanta Demerger: शेयर बाजार में आएंगे वेदांता के 5 नए शेयर, डिमर्जर की योजना को क्रेडिटर्स ने दी हरी झंडी

Vedanta Demerger Plan: वेदांता लिमिटेड की योजना अभी विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार कर रही एक कंपनी वेदांता लिमिटेड के कारोबार को 6 अलग-अलग कंपनियों में बांटने की है...

मेटल एवं माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के कई नई शेयर भारतीय बाजार में आने वाले हैं. वेदांता समूह अपने कारोबार के डिमर्जर की एक योजना पर काम कर रही है, जिसके अमल में आने के बाद बाजार पर उसके पांच नए शेयरों की लिस्टिंग होगी.

अब शेयर बाजार के पास जाएगा प्लान

वेदांता लिमिटेड ने समूह के डिमर्जर की योजना के बारे में मंगलवार को शेयर बाजारों को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी. उसने बताया कि उसके 75 फीसदी सिक्योर्ड क्रेडिटर्स ने प्रस्तावित डिमर्जर की योजना को हरी झंडी दे दी है. सिक्योर्ड क्रेडिटर्स की हरी झंडी मिलने के बाद कंपनी अब अपनी योजना को शेयर बाजारों के पास अनुमोदन के लिए भेज सकती है, जिसके बाद प्लान को एनसीएलटी के पास भेजा जाएगा.

बनने वाली हैं ये 5 नई कंपनियां

मिनरल्स, एनर्जी एवं टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टरों में काम करने वाली वेदांता लिमिटेड की योजना छह स्वतंत्र कंपनियों में बदलने की है. योजना के अनुसार, डिमर्जर के अमल में आने के बाद जो कंपनियां अस्तित्व में आएंगी, वे इस प्रकार होंगी- वेदांता एलुमिनियम, वेदांता ऑयल एण्ड गैस, वेदांता पावर, वेदांता स्टील एण्ड फैरस मटीरियल्स, वेदांता बेस मैटल्स और वेदांता लिमिटेड. उनमें से सभी के शेयर बाजार पर लिस्ट होंगे.

शेयरधारकों में इस तरह बंटेंगे शेयर

कंपनी की योजना के अनुसार, डिमर्जर होने के बाद जो पांच नए शेयर लिस्ट होंगे, उनके लिए मौजूदा निवेशकों को कंपनी शेयर आवंटित करेगी. योजना के अनुसार, निवेशकों को वेदांता लिमिटेड के हर एक मौजूदा शेयर के बदले समूह की पांचों नई प्रस्तावित कंपनियों के एक-एक शेयर मिलेंगे. उनके पास वेदांता लिमिटेड की शेयरधारिता भी बरकरार रहेगी.

ऐसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

वेदांता के शेयरों ने इस साल बाजार में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और मल्टीबैगर बनने की दहलीज पर है. मंगलवार को वेदांता का शेयर मामूली 0.35 फीसदी लुढ़ककर 447.40 रुपये पर बंद हुआ था. कंपनी के शेयरों के भाव में इस साल अब तक करीब 75 फीसदी की तेजी आई है. 5 साल में कंपनी का रिटर्न 215 फीसदी के आस-पास रहा है.

ये भी पढ़ें: 1 लाख करोड़ हुई शेयरों पर कैपिटल गेन टैक्स से सरकार की कमाई, बजट से इतना ज्यादा भरेगा खजाना

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल मार्केट के झटके से सहमे भारतीय निवेशक, लाल निशान पर खुला शेयर बाजार
ग्लोबल मार्केट के झटके से सहमे भारतीय निवेशक, लाल निशान पर खुला शेयर बाजार
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच मजबूत भारतीय शेयर बाजार, हरे निशान पर हुई ओपेनिंग
एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच मजबूत भारतीय शेयर बाजार, हरे निशान पर हुई ओपेनिंग

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget