एक्सप्लोरर

Adani SEBI Notice: हिंडनबर्ग विवाद, अडानी की फ्लैगशिप कंपनी को सेबी से मिले 2 कारण बताओ नोटिस

Adani-Hindenburg Issue: सेबी ने अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज को पिछली तिमाही के दौरान कारण बताओ नोटिस भेजा, जिसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई...

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के द्वारा अडानी समूह को लेकर जारी विवादास्पद रिपोर्ट को आए साल भर से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अब भी बीच-बीच में उसकी चर्चा होती रहती है. अभी एक बार फिर से हिंडनबर्ग चर्चा में है, क्योंकि उसकी रिपोर्ट के चलते अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज को पिछली तिमाही में बाजार नियामक से 2 नोटिस मिले.

कंपनी ने खुद से दी जानकारी

सेबी से कारण बताओ नोटिस मिलने की जानकारी खुद अडानी एंटरप्राइजेज ने दी है. कंपनी ने मार्च तिमाही के रिजल्ट के साथ शेयर बाजारों को एक दिन पहले गुरुवार को नोटिस के बारे में जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि सेबी से उसे जो कारण बताओ नोटिस मिले हैं, वे कथित तौर पर लिस्टिंग एग्रीमेंट के सेबी के प्रावधानों व डिसक्लोजर की जरूरतों (एलओडीआर रेगुलेशंस) का अनुपालन नहीं करने के चलते है.

नोटिस का नहीं हुआ बड़ा असर

हालांकि अडानी एंटरप्राइजेज ने साथ में यह भी बताया है कि मार्च 2024 की तिमाही के दौरान सेबी से मिले कारण बताओ नोटिस से पिछले वित्त वर्ष के उसके फाइनेंशियल स्टेटमेंट पर कोई असर नहीं हुआ है. कंपनी ने ये भी दावा किया कि उसके ऊपर लागू नियमों व कानूनों का पालन नहीं करने का कोई ठोस मामला नहीं है.

कंपनी ने कराया असेसमेंट

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह के खिलाफ पिछले साल की मार्च तिमाही में रिपोर्ट जारी की थी. अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी का कहना है कि जनवरी 2023 में आई विवादास्पद रिपोर्ट के बाद उसने एक लॉ फर्म के द्वारा इंडिपेंडेंट असेसमेंट कराया. असेसमेंट में पता चला कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में जिन्हें रिलेटेड पार्टीज बताया गया, वास्तव में उनका पैरेंट कंपनी या किसी अनुषंगियों के साथ कोई संबंध नहीं है.

सेबी को नहीं मिलीं गड़बड़ियां

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह के ऊपर शेयरों के दाम को प्रभावित करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. उसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था. मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बाजार नियामक सेबी के द्वारा जांच की गई. जांच में पाया गया कि अडानी समूह के खिलाफ जिन कथित गड़बड़ियों के आरोप हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगाए गए थे, वे सही नहीं थे.

ये भी पढ़ें: इस सरकारी शेयर ने पीपीएफ और बैंक एफडी से ज्यादा सिर्फ डिविडेंड से कराई कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 अगस्त से देशभर में चक्का जाम का ऐलान, क्या पाकिस्तान में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
12 अगस्त से देशभर में चक्का जाम का ऐलान, क्या पाकिस्तान में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
आज 9 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 9 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget