एक्सप्लोरर

SC ने लोन मोरेटोरियम की अवधि बढ़ाने से किया इंकार, कहा- पूरी तरह ब्याज माफी भी संभव नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए कहा कि लोन मोरेटोरियम की अवधि और नहीं बढ़ाई जाएगी. इसके साथ ही कोर्ट ने उद्योगों को भी अलग से राहत देने के आदेश से इंकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि कोरोना संकट के कारण सरकार को भी काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है ऐसे में सरकार की पॉलिसी में दखलअंदाजी नहीं की जा सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने लोन मोरेटोरियम की अवधि बढ़ाए जाने से साफ इंकार कर दिया है. इस मामले में मंगलवार यानी आज अपने फैसले में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि सरकार आर्थिक फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है. कोरोना महामारी के कारण सरकार को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. ऐसे में हम सरकार की पॉलिसी में हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं. कोर्ट ने कहा कि 31 अगस्त के बाद लोन मोरेटोरियम की अवधि को नहीं बढ़ाया जाएगा. बता दें कि ये फैसला जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्डी और एमआर शाह की बेंच ने सुनाया है.

ब्याज को पूरी तरह नहीं किया जा सकता है माफ

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा उद्योगों को अलग से राहत का आदेश दिए जाने से भी साफ इंकार कर दिया गया है.  कोर्ट द्वारा अपने फैसले मे कहा गया है कि सरकार छोटे कर्जदारों का चक्रवृद्धि ब्याज पहले ही माफ कर चुकी है ऐसे में अदालत द्वारा इससे ज्यादा राहत का आदेश नहीं दिया जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि हम सरकार के आर्थिक सलाहकार नहीं है. कोरोना महामारी के कारण कंपनियों को नुकसान हुआ है तो सरकार को भी काफी घाटा उठाना पड़ा है. इस कारण ब्याज को पूरी तरह से माफ बिल्कुल भी नहीं किया जा सकता है.

कोर्ट के फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर मायूस

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से बैंक खुश हैं तो वहीं ब्याज माफी की आस लगाए बैठे रियल एस्टेट जैसे सेक्टर मायूस नजर आ रहे हैं. बता दें कि सर्वोच्च अदालत द्वारा रियल एस्टेट और बिजली क्षेत्र समेत कई अन्य क्षेत्रों के व्यावसायिक संघों की उन याचिकाओं पर फैसला सुनाया है जिनमें कोरोना महामारी के कारण लोन की किस्त के स्थगन और कई दूसरी राहत दिए जाने संबंधी गुहार लगाई गई थी.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोना-चांदी और सस्ते हुए, जानें आज कहां जा पहुंची हैं कीमतें

कोरोना ने बढ़ाया भारतीयों पर कर्ज का बोझ, बचत दर में भी भारी गिरावट- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget