एक्सप्लोरर

Gold Silver Rate: सोना-चांदी और सस्ते हुए, जानें आज कहां जा पहुंची हैं कीमतें

यूरोप में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है. इससे वहां आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगी तो गोल्ड के दाम में इजाफा देखने को मिल सकता है. अगले कुछ दिनों में इसका असर यहां भी दिख सकता है.

डॉलर की कीमतों के बढ़ने और दुनिया के प्रमुख शेयर बाजारों में शेयरों की कीमत में इजाफे की वजह से गोल्ड की कीमतें घट गईं. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी गिर कर 1733.69 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.1 फीसदी घट कर 1736.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. पिछले कुछ सेशन में डॉलर में गिरावट के बाद इसमें तेजी देखी और यह चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. यूरोप में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर चल रही है. इससे गोल्ड की कीमतों में इजाफे की संभावना है क्योंकि लॉकडाउन या पाबंदियों कि स्थिति में आर्थिक गतिविधियां धीमी होंगी और निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर गोल्ड को अपनाएंगे. एमसीएक्स में गोल्ड में दूसरे दिन गिरावट इस बीच, घरेलू मार्केट में एमसीएक्स में गोल्ड लगातार दूसरे दिन गिर गया. मंगलवार ( 23 मार्च, 2021) को गोल्ड 0.24 फीसदी गिर कर 44,795 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी में 0.5 फीसदी की गिरावट आई और यह 66, 013 प्रति किलो पर पहुंच गई. पिछले दो सप्ताह से गोल्ड 44,500 से लेकर 45,300 के संकीर्ण दायरे में कारोबार करता रहा. पिछले साल अगस्त में गोल्ड 56 हजार के टॉप लेवल पर पहुंच गया था. दिल्ली मार्केट में गोल्ड सस्ता  एमसीएक्स में गोल्ड को 44,680 पर समर्थन और 46,200 पर रेजिस्टेंस मिलता दिख रहा है. सोमवार को दिल्ली बुलियन मार्केट में गोल्ड की कीमत 302 रुपये गिरकर 44,269 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पिछले सेशन में सोना 44,571 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 1.731 डॉलर प्रति औंस रहा. चांदी की कीमत 1,533 रुपये की गिरावट के साथ 65,319 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले ट्रेडिंग सेशन में चांदी 66,852 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी चांदी कमजोरी के साथ 25.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

कोरोना ने बढ़ाया भारतीयों पर कर्ज का बोझ, बचत दर में भी भारी गिरावट- रिपोर्ट

इंश्योरेंस क्लेम को मनमाने ढंग से खारिज नहीं कर सकती बीमा कंपनियां, साफ वजह बतानी होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget