एक्सप्लोरर

SBI Salary Account: एसबीआई में खुलवाएं जीरो बैलेंस वाला सैलरी अकाउंट, फ्री में मिलेंगे लाखों रुपये के कई फायदे

SBI Salary Account Benefits: एसबीआई का सैलरी अकाउंट कोई भी नौकरी करने वाला खुलवा सकता है और उसके साथ मिलने वाले लाखों रुपये के तमाम फायदों का लाभ उठा सकता है...

SBI Salary Account Features: अगर आप भी कहीं नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से कमाई होती है, तो देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में आपको कई शानदार सुविधाओं का लाभ मिल सकता है. लगभग सारे बैंक, चाहे वो सरकारी हों या प्राइवेट, सैलरी से कमाने वाले लोगों यानी सैलरीड इंडिविजुअल के लिए खास सुविधाएं ऑफर करते हैं. एसबीआई भी उनमें से एक है, लेकिन इस बैंक के साथ अच्छी बात यह है कि आपको कई खास सुविधाएं मिलती हैं.

सबसे पहले आपको एसबीआई के सैलरी अकाउंट के बारे में कुछ बुनियादी बातें बता देते हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कई तरह के सैलरी अकाउंट ऑफर करता है. सरकारी बैंक ने अलग-अलग तरह की नौकरी करने वाले लोगों के लिए कस्टमाइज सुविधाओं के साथ कई तरह के सैलरी अकाउंट का पैकेज का तैयार किया है. एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अभी 9 प्रकार के सैलरी अकाउंट ऑफर किए जा रहे हैं.

ये हैं एसबीआई के 9 सैलरी अकाउंट ऑफर:

  • सेंट्रल गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (CGSP)
  • स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (SGSP)
  • रेलवे सैलरी पैकेज (RSP)
  • डिफेंस सैलरी पैकेज (DSP)
  • सेंट्रल आर्म्ड पुलिस सैलरी पैकेज (CAPSP)
  • पुलिस सैलरी पैकेज (PSP)
  • इंडियन कोस्ट गार्ड सैलरी पैकेज (ICGSP)
  • कॉरपोरेट सैलरी पैकेज (CSP)
  • स्टार्टअप सैलरी पैकेज (SUSP)

आपने देख लिया कि एसबीआई के पास सैलरी अकाउंट खुलवाने के विस्तृत विकल्प मौजूद हैं. आप चाहे जैसी भी नौकरी करते हों, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास आपके लिए सैलरी अकाउंट का ऑफर है. विभिन्न सरकारी नौकरी करने वालों के लिए तो पैकेज हैं ही, साथ ही प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए भी दो तरह के विकल्प हैं. आप अपनी सुविधा के हिसाब से पसंदीदा सैलरी अकाउंट खुलवा सकते हैं. सभी अकाउंट के साथ एसबीआई अलग-अलग तरह के फीचर्स ऑफर करता है, लेकिन कुछ सुविधाएं बुनियादी हैं और वे हर कैटेगरी के साथ मिलती हैं.

एसबीआई सैलरी अकाउंट के शानदार फायदे:

  • एसबीआई देश में सबसे बड़ा नेटवर्क वाला बैंक है. इसका मतलब हुआ कि आप पूरे देश में कहीं भी एसबीआई की सभी सुविधाएं पा सकते हैं.
  • इसके साथ आपको ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी मिलती है. आप बैलेंस नहीं होने पर भी 2 महीने की सैलरी के बराबर पैसे निकाल सकते हैं.
  • एसबीआई आपको सैलरी अकाउंट के साथ डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड भी देता है. इनके अलावा चेक से लेकर डिजिटल बैंकिंग के सारे फायदे भी मिलते हैं.
  • अगर आपके पास एसबीआई का सैलरी अकाउंट है तो आपको लॉकर सुविधा पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी.
  • सैलरी अकाउंट के साथ आपको एसबीआई डीमैट अकाउंट की भी सुविधा देता है, जिसका लाभ उठाकर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर सकते हैं.
  • सैलरी अकाउंट वाले ग्राहकों को एसबीआई का लोन आसानी से और कम ब्याज पर मिल जाता है. लोन प्रोसेसिंग के शुल्क पर बैंक 50 फीसदी छूट भी देता है.
  • एसबीआई अपने सैलरी अकाउंट वाले ग्राहकों को साथ में इंश्योरेंस का भी फायदा देता है. यह नि:शुल्क होता है. कवरेज आपकी सैलरी के हिसाब से 30 लाख रुपये तक हो सकती है.
  • एसबीआई में सैलरी अकाउंट होने पर आप कितनी भी बार अपने बैंक के एटीएम से फ्री में पैसे निकाल सकते हैं.
  • सबसे खास बात है कि एसबीआई के सैलरी अकाउंट को जीरो बैलेंस पर भी खुलवा सकते हैं. बैलेंस जीरो हो जाने पर आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा.
  • अगर आपकी हर महीने की सैलरी 25 हजार रुपये से ज्यादा है तो आप अपने परिजनों के लिए भी एसबीआई में खाता खुलवा सकते हैं. ऐसे सैलरी अकाउंट वाले ग्राहकों के लिए एसबीआई रिश्ते स्कीम बड़े काम की है.

अब सवाल आता है कि एसबीआई सैलरी अकाउंट कौन खुलवा सकता है और इसका प्रोसेस क्या है...

कोई भी भारतीय नागरिक, जो नौकरी कर रहा हो और हर महीने उसे सैलरी से कम से कम 10 हजार रुपये की कमाई हो रही हो, एसबीआई सैलरी अकाउंट खुलवा सकता है. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपकी नौकरी सरकारी है या प्राइवेट. आप ऑनलाइन भी एसबीआई सैलरी अकाउंट खुलवा सकते हैं, जिसके लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. हालांकि एक बार आपको वेरिफिकेशन के लिए ब्रांच जाना पड़ेगा. वहीं आप एसबीआई के अपने नजदीकी ब्रांच जाकर सीधे भी सैलरी अकाउंट खुलवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अगले सप्ताह होगा ओपन और अभी से आसमान पर पहुंचा जीएमपी, यहां जानिए एयरोफ्लेक्स आईपीओ के डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget