एक्सप्लोरर

SBI के निवेशकों को हुआ बंपर फायदा, Sensex की टॉप-9 कंपनियों का गिरा मार्केट कैप, चेक करें लिस्ट

Sensex Market Cap: शेयर मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की टॉप-10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है.

Sensex Market Cap: शेयर मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की टॉप-10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है. बीते हफ्ते इन 9 कंपनियों के मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा नीचे आ गया है. शेयर बाजारों में जबर्दस्त बिकवाली के बीच शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 3,09,178.44 करोड़ रुपये की गिरावट आई.

3.11 फीसदी टूटा सेंसेक्स
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,836.95 अंक या 3.11 फीसदी टूटा. भू-राजनीतिक तनाव के बीच ग्लोबल लेवल पर बाजारों में बिकवाली से स्थानीय शेयर बाजार भी नीचे आए.

SBI का बढ़ा मार्केट कैप
बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) का मार्केट कैप बढ़ा है. सप्ताह के दौरान एसबीआई (SBI) की बाजार हैसियत 18,340.07 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,67,069.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

इन कंपनियों का गिरा मार्केट कैप
बीते सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इन्फोसिस (Infosys), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), एचडीएफसी (HDFC), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई.

RILको हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 96,512.22 करोड़ रुपये घटकर 15,79,779.47 करोड़ रुपये पर आ गया. सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज ही रही. इसके अलावा टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 53,488.29 करोड़ रुपये के नुकसान से 13,65,042.43 करोड़ रुपये रह गया.

इन कंपनियों को भी हुआ नुकसान
इन्फोसिस की बाजार हैसियत 42,392.63 करोड़ रुपये घटकर 7,08,751.77 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 31,815.01 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 8,11,061.12 करोड़ रुपये पर आ गई. बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 30,333.64 करोड़ रुपये घटकर 4,14,699.49 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 16,291.53 करोड़ रुपये टूटकर 5,42,407.86 करोड़ रुपये रह गया.

भारती एयरटेल को भी हुआ नुकसान
इसके अलावा भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में 15,814.77 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,93,174.23 करोड़ रुपये रह गया. HDFC की बाजार हैसियत 13,319.96 करोड़ रुपये घटकर 4,56,102.42 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 9,210.39 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,36,411.69 करोड़ रुपये रह गई.

RIL रही टॉप पर 
टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा.

यह भी पढ़ें: 
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! इन लोगों के खाते में आएंगे 73440 रुपये, जानें किस दिन आएगा DA का पैसा?

82 फीसदी कर्मचारी नहीं लौटना चाहते दफ्तर, पसंद आ रहा ‘वर्क फ्रॉम होम’ कल्चर, जानें क्या कहती है रिपोर्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget