एक्सप्लोरर

SBI ने ATM यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

भारतीय स्टेट बैंक के अनुसार पिछले कुछ वक्त में एटीएम फ्रॉड के केस अचानक बढ़ गए हैं. एटीएम कार्ड स्किमिंग से लड़ने के लिए, एसबीआई ने पिछले साल एटीएम कैश निकासी की सीमा को घटाकर 20,000 रुपये प्रति दिन कर दिया.

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक ने एटीएम कार्ड धारकों को धोखाधड़ी से बचने के लिए चेतावनी जारी की है. बैंक के अनुसार पिछले कुछ वक्त में एटीएम फ्रॉड के केस अचानक बढ़ गए हैं. एटीएम कार्ड स्कीमिंग से लड़ने के लिए, एसबीआई ने पिछले साल एटीएम कैश निकासी की सीमा को घटाकर 20,000 रुपये प्रति दिन कर दिया. RBI ने हाल ही में सभी एटीएम कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए अपने पुराने मैगस्ट्रिप कार्डों को नए चिप-आधारित कार्डों के साथ बदलना अनिवार्य कर दिया है.

स्कीमिंग के जरिए इस तरह किया जाता है फ्रॉड

हैकर्स स्कीमिंग की घटना को अंजाम देने के लिए एटीएम मशीन के स्लॉट के अंदर स्कीमर नाम का डिवाइस लगा देते हैं. इस स्कीमर्स डिवाइस की मदद से कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्रिप की सारी जानकारियां चुरा लेते हैं. साथ ही ये एटीएम मशीन के की-पैड के ऊपर एक कैमरा लगा देते हैं. जिससे उन्हें एटीएम यूजर्स के पिन की जानकारी मिल जाती है. इसके अलावा ये हैकर्स एटीएम के कीपैड के ऊपर एक पतली फिल्म (परत) भी लगा देते हैं, इससे कीपैड पर उंगली के निशान छप जाते हैं जिसके बाद वो एटीएम का पिन चुरा लेते हैं. इन चुराई हुई जानकारियों की मदद से अपराधी कार्ड का क्लोन तैयार कर लेते हैं और इसके जरिए ग्राहकों के खाते से फ्रॉड कर लेते हैं.

एटीएम से पैसा निकालते वक्त कुछ सामान्य बातों को ध्यान रखने से आप फ्रॉड से बच सकते हैं-

1 जब भी एटीएम से पैसा निकालने जाएं तो ध्यान रखें कि कैमरा कहां लगा हुआ है. अगर कैमरा ऐसी जगह लगा हुआ हो जहां से कीपैड दिखता तो वहां से पैसा नहीं निकालें.

2 एटीएम का कार्ड स्लाट (जिस जगह पर आप ATM कार्ड लगाते हैं) सामान्य से ज्यादा लंबा या ढीला लगे तो पैसा न निकालें.

3 एटीएम से पैसा निकालते वक्त कीपैड को अपने हाथ से छुपा लें.

4 पैसा निकालने के बाद एटीएम रसीद को इधर-उधर ना फेंके.

5 पैसा निकालने के बाद संभव हो तो मोबाइल पर कैश विड्रॉल का मैसेज आने का इंतजार करें.

6 अगर आपको लगे की आपके एटीएम कार्ड की डिटेल चोरी हो गई है तो इसकी जानकारी बैंक को दें.

7 कार्ड खोने पर बैंक को तत्काल इसकी जानकारी दें.

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

गुर्जर आंदोलन में भड़की हिंसा, धौलपुर में नेशनल हाइवे पर आगजनी, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
सस्ती होगी चीनी, सरकार ने वक्त से पहले जारी किया 14 लाख टन का घरेलू बिक्री कोटाprice
सस्ती होगी चीनी, सरकार ने वक्त से पहले जारी किया 14 लाख टन का घरेलू बिक्री कोटा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget