एक्सप्लोरर

SBI के 3897 ग्राहकों का डेटा लीक, लोन एप्लिकेशन और आधार-PAN चोरी

मौजूदा रिपोर्टस में SBI में संदिग्ध साइबर हमले के बाद 3,897 ग्राहकों का निजी डेटा उजागर हुआ. बैंक सुरक्षा खामियों की जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए डिजिटल सुरक्षा मजबूत करेगा.

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों की निजी जानकारी सामने आने के मामले ने बैंकिंग सेक्टर में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. संदिग्ध साइबर हमले के बाद बैंक अब अपने डिजिटल सिस्टम की कमजोरियों का पता लगाने में जुटा है.

शुरुआती जांच में 3,897 ग्राहकों से जुड़े रिकॉर्ड में निजी जानकारियां मिलने की बात सामने आई है. बैंक यह समझने की कोशिश कर रहा है कि आखिर सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई और इस घटना को अंजाम देने वालों ने सिस्टम तक पहुंच कैसे बनाई.

चेयरमैन सीएस शेट्टी ने क्या कहा?

SBI के चेयरमैन सीएस शेट्टी के अनुसार, बैंक फिलहाल इस घटना की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है. जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि साइबर हमलावरों ने बैंक के सिस्टम में सेंध कैसे लगाई और किन तकनीकी कमजोरियों का फायदा उठाया गया. उन्होंने बताया कि मूल कारणों की पहचान करने में अभी कुछ समय लग सकता है. बैंक की प्राथमिकता डेटा लीक को नियंत्रित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है.

3,897 ग्राहकों का डेटा आने से बढ़ी चिंता

SBI के मुताबिक, डार्क वेब पर बैंक से जुड़े करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड सामने आए थे. इनकी शुरुआती जांच के दौरान 3,897 रिकॉर्ड ऐसे मिले, जिनमें ग्राहकों की पहचान से जुड़ी जानकारियां मौजूद थीं. हालांकि, बैंक अभी पूरे मामले की जांच कर रहा है और डेटा के स्रोत तथा वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा रहा है. इस घटना में ग्राहकों की निजी जानकारी के संभावित खुलासे ने डिजिटल बैंकिंग की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं.

बैंकिंग सेवाओं पर क्या पड़ा असर?

SBI ने स्पष्ट किया है कि इस घटना से उसके सामान्य बैंकिंग कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन या सेवाओं की निरंतरता पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है. बैंक की सेवाएं पहले की तरह जारी हैं.

इस बीच बैंक ने सितंबर 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 23,038 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 20,160 करोड़ रुपये था.

ग्राहकों को क्यों रहना चाहिए सतर्क?

इस घटना के बाद SBI ग्राहकों के लिए डिजिटल सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है. किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN या इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए. संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान नंबरों से आने वाले बैंकिंग संदेशों पर भरोसा करने से बचना चाहिए.

ग्राहकों की कौन-सी जानकारियां सामने आईं?

शुरुआती जांच में सामने आए रिकॉर्ड में ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और घर के पते जैसी जानकारियां शामिल बताई गई हैं. इसके अलावा बैंक शाखा से जुड़े पहचान नंबर, ग्राहक पहचान संख्या और लोन आवेदन से संबंधित कुछ रिकॉर्ड का विवरण भी सामने आया है. ऐसी जानकारियों का गलत इस्तेमाल करके साइबर अपराधी ग्राहकों को फर्जी कॉल, मैसेज या ईमेल के जरिए निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- चीनी 30% महंगी, देश में अनाज से लेकर चिकन-दूध तक के बढ़े रेट

यह भी देखें-

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Axis Bank ने बदले नियम, 1 दिसंबर से कैश जमा और निकालने पर लगाई लिमिट
Axis Bank ने बदले नियम, 1 दिसंबर से कैश जमा और निकालने पर लगाई लिमिट
सोने पर टैक्स बढ़ा तो तस्करी 1500% बढ़ी, देश में 50 टन सोना चोरी से आया
सोने पर टैक्स बढ़ा तो तस्करी 1500% बढ़ी, देश में 50 टन सोना चोरी से आया
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें
चीनी 30% महंगी, देश में अनाज से लेकर चिकन-दूध तक के बढ़े रेट
चीनी 30% महंगी, देश में अनाज से लेकर चिकन-दूध तक के बढ़े रेट
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
IND vs NZ ODI Head to Head: भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
Embed widget