एक्सप्लोरर

SBI FD Rates: एफडी पर मिलेगा अब ज्यादा रिटर्न, एसबीआई ने बढ़ाई ब्याज दरें, जानें लेटेस्ट रेट्स

FD Rates: एसबीआई ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के बल्क डिपॉजिट वाले एफडी पर ब्याज दरों में 20 से 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. 10 मार्च 2022 से ब्याज दरों में परिवर्तन लागू हो गया है. 

SBI Hikes FD Rates: बैंकों में एफडी के तौर पर पैसा जमा रखने वालों के लिए खुशखबरी है. देश के सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपाॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान किया है. एसबीआई ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के बल्क डिपॉजिट वाले एफडी पर ब्याज दरों में 20 से 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. 10 मार्च 2022 से ब्याज दरों में परिवर्तन लागू हो गया है. 

एसबीआई के वेबसाइट के मुताबिक बैंक ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के एफडी पर बढ़ाने का फैसला किया है. 211 दिनों से ज्यादा और एक साल से कम अवधि वाले एफडी पर ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है. अब इस अवधि वाले एफडी पर 3.10 फीसदी की बजाये 3.30 फीसदी ब्याज दर मिलेगा. वहीं सीनियर सिटीजन को अब इस अवधि वाले एफडी पर 3.80 फीसदी ब्याज मिलेगा जो पहले 3.60 फीसदी ब्याज मिला करता था. 

वहीं एक साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले एफडी पर ब्याज दरों में 40 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है. पहले जहां इस अवधि के एफडी पर 3.10 फीसदी ब्याज मिला करता था अब 3.60 फीसदी ब्याज मिला करेगा. जबकि सीनियर सिटीजन्स को 3.60 फीसदी की बजाये 4.10 फीसदी ब्याज मिला करेगा.  नई ब्याज दरें नए एफडी के साथ मैच्योर हो रहे एफडी के रिन्युअल पर भी लागू होगा. 


एसबीआई के वेबसाइट के मुताबिक 2 साल से लेकर 3 साल के अवधि वाले एफडी पर ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है. वहीं 3 से 5 साल के अवधि वाले एफडी पर ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है और अब 5.45 फीसदी ब्याज मिलेगा. 5 साल से 10 के अवधि वाले एफडी पर ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है और अब 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा. 

एफडी के मैच्योरिटी से पहले विथड्राल पर 1 फीसदी पेनल्टी देना होगा. वहीं सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज सभी अवधि के एफडी पर मिला करेगा. 

ये भी पढ़ें 

Tax On Home Loan: एक अप्रैल से लगेगा होमबायर को झटका, नहीं मिलेगा होमलोन पर 3.50 लाख रुपये के ब्याज भुगतान पर टैक्स छूट का लाभ

SEBI: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्टॉक टिप्स देकर निवेशकों को गुमराह करने वालों के खिलाफ सेबी की बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget