एक्सप्लोरर

Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी

Microsoft ने हाल ही में फैसला किया है कि वो अपने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर देगी. लेकिन क्या हो जब कोई कर्मचारी इस ऑफर को एक्सेप्ट ही ना करे? आइये जानते हैं मना करने पर क्या होगा?

बीते दिन यानी 26 अक्टूबर को ही खबर सामने आई, कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि वो अपने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑप्शन देने जा रही है. कंपनी के इस फैसले का असर भारत समेत कई अन्य देशों में ऑफिसेज पर भी पड़ने वाला है. कंपनी लोगों को नौकरी छोड़ने के बदले उन्हें आर्थिक मदद और दूसरी नौकरी तलाशने में सहायता देने वाली है.

लेकिन क्या हो जब कोई कर्मचारी इस ऑफर को ठुकरा देगा? क्या उस कर्मचारी की नौकरी जारी रहेगा या उसे फोर्सफुली निकाल दिया जाएगा? 

ऑफर नहीं किया एक्सेप्ट तो क्या होगा?
माइक्रोसॉफ्ट ने साफ किया है कि जो कर्मचारी इस ऑफर को स्वीकार नहीं करेंगे, उन्हें अपने आप नौकरी से नहीं निकाला जाएगा. हालांकि कंपनी ने ये भी कहा है कि ये योजना भविष्य में होने वाली छंटनी का कोई ऑप्शन नहीं है. यानी कारोबारी जरूरतों के हिसाब से कंपनी आगे भी कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला ले सकती है.

फिलहाल कंपनी ने ये घोषणा नहीं की है कि अगर कम कर्मचारी इस ऑफर को स्वीकार करते हैं, तो वो छंटनी का नया दौर शुरू करेगी. इसलिए ऑफर ठुकराने का मतलब तुरंत नौकरी जाना नहीं है, लेकिन इससे भविष्य में नौकरी की पूरी गारंटी भी नहीं मिलती.

भारत में कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असर?
माइक्रोसॉफ्ट की इस योजना का असर भारत में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के भारत में करीब 23,000 कर्मचारी हैं. लेकिन कंपनी ने अभी ये नहीं बताया है कि इनमें से कितने कर्मचारी इस ऑफर के लिए पात्र हैं. ये भी जरूरी नहीं है कि भारत में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑप्शन मिले. इसका फैसला उनके जॉब लेवल और संबंधित टीम की पात्रता के आधार पर होगा.

बता दें कि भारत के साथ ही कंपनी की इस योजना का शिकार अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में कंपनी के चुनिंदा कर्मचारी होने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 60 हजार कर्मचारी इस योजना के दायरे में आ सकते हैं. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि सभी कर्मचारियों को नौकरी छोड़नी होगी या सभी इस योजना के लिए पात्र हैं.

ये भी पढ़ें: डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget