एक्सप्लोरर

सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या

सितंबर के महीने में हवाई यात्रियों की संख्या में कमी देखी गई है. महंगा टिकट और महंगा ATF होने के कारण इस महीने में 6.5% घटी तक यात्री संख्या गिर चुकी है.

भारत में वैसे तो हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी खासी है. लेकिन सितंबर 2026 में ये आंकड़ा काफी कम हो गया है. देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या एक साल पहले के मुकाबले 6.5% घट गई है. ये कोरोना महामारी के बाद सालाना आधार पर सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है. 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 में घरेलू एयरलाइंस से 1.182 करोड़ यात्रियों ने सफर किया. सितंबर 2025 में ये संख्या 1.264 करोड़ थी. तो वहीं अगस्त 2026 के मुकाबले भी सितंबर में यात्रियों की संख्या 2.5% कम रही. इससे साफ है कि देश के एविएशन सेक्टर की तेजी पर फिलहाल दबाव बना हुआ है.

क्यों आई ये गिरावट?
भारत का घरेलू विमानन बाजार दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल रहा है. लेकिन पिछले कुछ महीनों से इसमें सुस्ती देखने को मिल रही है. सितंबर में यात्रियों की संख्या घटने की एक बड़ी वजह हवाई किराये में बढ़ोतरी है. विमान ईंधन महंगा होने के कारण एयरलाइंस ने टिकटों पर अतिरिक्त शुल्क लगाना शुरू किया है. इससे उन यात्रियों पर ज्यादा असर पड़ा है, जो कीमत देखकर यात्रा का फैसला करते हैं.

मौसम के कारण भी हो सकती है कमी
आमतौर पर सितंबर में मानसून और गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के कारण हवाई यात्रा की मांग कम रहती है. अक्टूबर से त्योहारों का मौसम शुरू होने पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद रहती है. हालांकि, इस बार महंगे टिकटों के कारण एयरलाइंस के सामने यात्रियों को आकर्षित करने की चुनौती है.

2026 में अब तक यात्रियों की संख्या घटी
घरेलू विमानन क्षेत्र में कमजोरी केवल सितंबर तक सीमित नहीं है. DGCA के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से सितंबर 2026 के बीच घरेलू एयरलाइंस से करीब 12.235 करोड़ यात्रियों ने सफर किया. पिछले साल इसी अवधि में ये संख्या 12.337 करोड़ थी. इस तरह साल के पहले नौ महीनों में यात्रियों की संख्या में 0.82% की गिरावट दर्ज की गई. ये गिरावट ऐसे समय में आई है, जब भारत में हवाई यात्रा की मांग लंबे समय से तेजी से बढ़ रही थी.

ये भी पढ़ें: Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
Advertisement

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
Embed widget