एक्सप्लोरर

SBI का डबल बोनांजाः जीतें 1 लाख रुपये तक के प्राइज, लें डेबिट कार्ड पर EMI ऑप्शन

यहां आप जान सकते हैं कि कैसे आपको त्योहारों पर एसबीआई के जरिए खरीदारी पर फायदा मिल सकता है. एसबीआई के ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड परखरीदारी पर शानदार सुविधा मिल रही है.

नई दिल्लीः फेस्टिव सीजन चल रहा है और आपके पास खरीदारी की लंबी लिस्ट तो जरूर होगी. लेकिन क्या ही अच्छा हो अगर आप खरीदारी भी कर पाएं और इसके बदले में आपको कुछ तोहफा भी मिल जाए. आप कहेंगे कि ऐसा कैसे संभव है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई आपको ये तोहफा दे रहा है. एसबीआई अपने ग्राहकों को डबल तोहफा दे रहा है. यहां जानिए कैसे आपको एसबीआई के जरिए त्योहारों पर खरीदारी पर फायदा मिल सकता है.

त्योहारी सीजन में कर रहे हैं offline या online खरीदारी तो इन 6 बातों पर दें ध्यान

पहला फायदा-इंडिया का दीवाली ऑफर अगर आपके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है तो आप एसबीआई के इंडिया का दीवाली ऑफर में हर घंटे, रोजाना आधार पर और साप्ताहिक आधार पर उपहार जीत सकते हैं. अगर आप हर घंटे सबसे ज्यादा खरीदारी करने वाले ग्राहक बनते हैं तो आवरली प्राइज में 50 लोगों को प्यूमा की तरफ से 1000 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिल सकता है. इसके अलावा डेली प्राइज में आपको बड़ी ब्रांडेड कंपनी नॉइस के हेडफोन मिल सकते हैं जिनकी कीमत 6999 रुपये है.

वीकली प्राइज में आपको एमआई का ए3 स्मार्टफोन मिल सकता है और इसकी कीमत 17,499 रुपये है. वहीं इस ऑफर की सबसे खास बात यानी कि मेगा प्राइज की बात करें तो आप मेक माई ट्रिप का 1 लाख रुपये तक का हॉलीडे वाउचर जीत सकते हैं. एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर ये ऑफर 30 अक्टूबर 2019 तक वैलिड है.

SBI

दूसरा फायदा-डेबिट कार्ड EMI ऑप्शन एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए डेबिट कार्ड ईएमआई के ऑफर को उतारा है और बैंक का कहना है कि इस डेबिट कार्ड ईएमआई सुविधा के जरिए उसके मौजूदा कस्टमर हर महीने की ईएमआई पर कंज्यूमर ड्यूरेबल प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इस त्योहारी सीजन में वो बिना पूरी रकम चुकाए अलग-अलग शॉपिंग डेस्टिनेशन के जरिए अपने मनपसंद प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर पाएंगे.

शादी के बाद ऐसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग, ऐसे बनाएं अपने साथी के साथ सुंदर जिंदगी की रूपरेखा

शर्तें एसबीआई की इस फैसिलिटी के जरिए ग्राहक कम से कम 6 महीने से लेकर अधिकतम 18 महीने तक की ईएमआई ड्यूरेशन का ऑप्शन ले सकते हैं.

दूसरे फायदे इस फैसिलिटी के तहत ग्राहकों को कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी और उन्हें एसबीआई की शाखा जाने की भी जरूरत नहीं होगी. डॉक्यूमेंटेशन के लिए कोई कागजात नहीं लगेंगे और कुछ खास ब्रांड्स पर जीरो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिल सकेगी. इसका फायदा लेने के लिए आपको अपने सेविंग अकाउंट के बारे में नहीं सोचना होगा और ट्रांजेक्शन पूरा होने के तुरंत बाद आपको पैसा नहीं देना होगा बल्कि प्रोडक्ट लेने के एक महीने के बाद ईएमआई की शुरुआत होगी.

 पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेटः वो स्कीम जिसमें PM मोदी ने कर रखा है निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
इनकम टैक्स रिफंड में देरी? आपने तो नहीं कर दी ये गलतियां, अभी समझ लें
इनकम टैक्स रिफंड में देरी? आपने तो नहीं कर दी ये गलतियां, अभी समझ लें
नहीं लगेगा एक भी पैसा, लेकिन मिलेंगे पूरे 25000; बड़े काम की है सरकार की यह स्कीम
नहीं लगेगा एक भी पैसा, लेकिन मिलेंगे पूरे 25000; बड़े काम की है सरकार की यह स्कीम
Old Monk, Bagpiper और RC समेत कई शराबों की बिक्री पर लगा बैन, लेकिन क्यों?
Old Monk, Bagpiper और RC समेत कई शराबों की बिक्री पर लगा बैन, लेकिन क्यों?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget