एक्सप्लोरर

FD Scheme: जबरदस्त मुनाफे वाली दो एफडी स्कीम में निवेश का है आखिरी मौका! अगस्त में खत्म हो रही डेडलाइन

Special FD Scheme: अगर आप स्टेट बैंक और आईडीबीआई बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए आखिरी मौका है. जल्द ही दोनों स्कीम की डेडलाइन खत्म हो रही है.

Special Fixed Deposit Scheme: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को कंट्रोल करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने साल 2022 से अब तक कई बार अपने रेपो रेट (RBI Repo Rate) में इजाफा किया है. इसका असर साफ तौर पर लोन (Loan Rates) और बैंक डिपॉजिट स्कीम (Bank Deposit Scheme) पर दिख रहा है. ब्याज दरों में इजाफे के बाद कई बैंकों से अलग-अलग अवधि की स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च (Special FD Scheme) की है. देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने कुल अमृत कलश स्कीम लॉन्च (SBI Amrit Kalash Scheme) की थी.

वहीं आईडीबीआई बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी स्कीम लॉन्च (IDBI Amrit Mahotsav Scheme) की है. बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह दोनों स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश की डेडलाइन 15 अगस्त को खत्म हो रही है. ऐसे में इस स्पेशल योजनाओं में निवेश का आपके पास आखिरी मौका है.

एसबीआई की अमृत कलश स्कीम के बारे में जानें-

सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्पेशल एफडी स्कीम अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम की डेडलाइन 15 अगस्त, 2023 को खत्म हो रही है. यह एक 400 दिन की एफडी स्कीम है जिसमें निवेश करने पर सामान्य लोगों को 7.1 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.6 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. इसके साथ ही ग्राहकों को इस एफडी पर प्रीमैच्योर विड्रॉल और लोन की सुविधा भी मिलती है. वहीं एसबीआई की अन्य अवधि में सामान्य लोगों को 3 से 7 फीसदी तक ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 3.5 फीसदी से 7.5 फीसदी तक ब्याज दर मिल रहा है. यह दरें 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर मिल रहा है.

IDBI अमृत महोत्सव एफडी स्कीम

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने जुलाई में स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की थी. इस स्कीम के तहत 375 दिन की अवधि में सामान्य ग्राहकों को 7.10 फीसदी ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. इस स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश की डेडलाइन 15 अगस्त, 2023 को खत्म हो रही है. वहीं बैंक 7 दिन से 10 साल तक की एफडी स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को 3 फीसदी से लेकर 6.5 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को इस अवधि में 3.5 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक ब्याज दर मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Express: इस राज्य को जल्द मिलने वाली है एक और वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट से लेकर बाकी सारे डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget