एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: इस राज्य को जल्द मिलने वाली है एक और वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट से लेकर बाकी सारे डिटेल

Vande Bharat Train: देश को जल्द ही 26वीं वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है. इस ट्रेन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे.

New Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. रेलवे ने पिछले एक साल में देश के हर राज्य को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ा है. अब एक ऐसा राज्य है, जिसे जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है. यह राज्य है तमिलनाडु. जल्द ही तमिलनाडु की तीसरी और देश की 26वीं वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी. तमिलनाडु के चेन्नई से तिरुनेलवेली (Chennai Tirunelveli Vande Bharat Train)  के बीच चलने वाली वंदे भारत को प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन का उद्घाटन 8 अगस्त, 2023 को किया जाएगा.

गौरतलब है तमिलनाडु में कुल दो वंदे भारत ट्रेन पहले से चल रही है. ये ट्रेनें हैं चेन्नई मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस और चेन्नई कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस. चेन्नई मैसूर वंदे भारत ट्रेन को 22 नवंबर, 2022 को हरी झंडी दिखाई गई थी. वहीं चेन्नई कोयंबटूर एक्सप्रेस को 8 अप्रैल को हरी झंडी दिखाई थी.

क्या है चेन्नई से तिरुनेलवेली वंदे भारत की टाइमिंग?

चेन्नई से तिरुनेलवेली वंदे भारत एक्सप्रेस एक 8 कोच ट्रेन है, जो तिरुनेलवेली से सुबह चलकर दोपहर तक चेन्नई पहुंच जाएगी. यह ट्रेन कुल 650 किलोमीटर का सफर तय करेगी. इस बीच यह ट्रेन विरुधुनगर, मदुरई और तिरुचिरापल्ली के स्टेशन पर रुकेगी. इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन की शुरुआत के बाद से यात्रियों के लिए चेन्नई से तिरुनेलवेली के बीच का सफर आसान हो जाएगा. इसके साथ ही रात में दोनों स्टेशनों के बीच यात्रियों की भारी भीड़ में भी कमी आएगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि आने वाले फेस्टिव सीजन में चेन्नई-तिरुनेलवेली रूट पर टिकट की ज्यादा डिमांड रहती है. ऐसे में इस ट्रेन के जरिए यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी.

यात्रा के वक्त में आएगी कमी

फिलहाल चेन्नई तिरुनेलवेली रूट के बीच में दो ट्रेनें चल रही हैं. Nellai एक्सप्रेस को इस सफर को पूरा करने में करीब 10.40 घंटे का वक्त लगता है. कन्याकुमारी नागरकोइल एक्सप्रेस को इस सफर को पूरा करने में 11 घंटे का वक्त लगता है. वहीं चेन्नई तिरुनेलवेली के बीच चलने वाली वंदे भारत 650 किलोमीटर के सफर को केवल 8 घंटे में पूरा कर लेगी. बता दें कि वंदे भारत ट्रेन 100 फीसदी भारतीय तकनीक से बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है तो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है. 

ये भी पढ़ें-

Concord Biotech IPO: खुल गया कॉनकॉर्ड बायोटेक का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें यह जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget