एक्सप्लोरर

SBI Alert: क्या PAN नंबर न अपडेट करने पर आपका एसबीआई खाता हो जाएगा ब्लॉक? जानें इस वायरल मैसेज का सच

Cyber Alert: आजकल कई साइबर अपराधी लोगों को पैन नंबर, आधार नंबर करने के नाम पर मैसेज भेजते हैं. इसके बाद ग्राहकों द्वारा निजी जानकारी शेयर करने के बाद वह खाते से लाखों रुपये निकाल लेते हैं.

State Bank of India Alert: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के करोड़ों अकाउंट होल्डर्स के लिए काम की खबर है. अगर आप एसबीआई के अकाउंट होल्डर (SBI Account Holders) हैं और आपको पैन नंबर अपडेट करने के संबंध में कई तरह के मैसेज आ रहे हैं तो आप सतर्क हो जाएं. इस तरह के कॉल, व्हाट्सएप (Whatsapp) और मेल लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी भेजने पर आप ठगी के शिकार हो सकते हैं. भारत में पिछले कई सालों में डिजिटलाइजेशन (Digitalisation) बहुत तेजी से बढ़ा है. इसके साथ ही साइबर अपराध की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है.

आजकल कई साइबर अपराधी लोगों को पैन नंबर (PAN Card), आधार नंबर (केवाईसी अपडेट) करने के नाम पर मैसेज भेजते हैं. इसके बाद ग्राहकों द्वारा निजी जानकारी शेयर करने के बाद वह खाते से लाखों रुपये निकाल लेते हैं. ऐसे में आप इस तरह के फर्जी मैसेज से खुद को सुरक्षित रखें. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर स्टेट बैंक से जुड़ा एक मैसेज सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज में लोगों पैन से जुड़ी जानकारी अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है.

PIB ने लोगों को किया है सतर्क

सरकारी एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन (Press Information Bureau) ब्यूरो ने इस वायरल हो रहे मैसेज का फैक्ट चेक किया है. इस फैक्ट चेक में पीआईबी ने बताया है कि एसबीआई (SBI) के बहुत से ग्राहकों को पैन नंबर अपडेट करने के लिए एक मैसेज भेजा जा रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अगर आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक नहीं करके इस जानकारी को अपडेट नहीं करते हैं तो आपके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाएगा. इस मैसेज के बारे में पीआईबी ने कहा है कि यह पूरी तरह से फर्जी है. बैंक किसी भी ग्राहक को कॉल, मैसेज या ईमेल के जरिए अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए नहीं कहता है.

अपनी निजी जानकारी न करें शेयर

पीआईबी (PIB Fact Check) ने लोगों को यह बताया कि वह भूलकर भी अपनी निजी जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें. कई बार साइबर अपराधी आपको फॉर्म फिल करने को कहते हैं जिसमें आपके आपकी पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, आधार नंबर, पैन नंबर, अकाउंट डिटेल्स और क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी मांगी जाती है. इस तरह की जानकारी बिल्कुल न शेयर करें. अगर आपको इस तरह का कोई मैसेज आता है तो तुरंत report.phishing@sbi.co.in  पर मेल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलावा आप 1930 साइबर अपराध के लिए बने हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल करके संपर्क कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- IPO: अगले हफ्ते निवेशक इन चार आईपीओ को कर पाएंगे सब्सक्राइब, मार्केट से 5,020 करोड़ जुटाने का है लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget