एक्सप्लोरर

IPO: अगले हफ्ते निवेशक इन चार आईपीओ को कर पाएंगे सब्सक्राइब, मार्केट से 5,020 करोड़ जुटाने का है लक्ष्य

IPO Update: स्पेशियलिटी मरीन केमिकल बनाने वाली कंपनी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज का आईपीओ (Archean Chemical Industries IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 9 नवंबर 2022 को खुलेगा.

IPO News: इनीशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ (IPO) में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी है. कल से शुरू हो रहे कारोबारी हफ्ते में कुल चार नए आईपीओ आने वाले है. यह कंपनियां है फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस, आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज, कैनेस टेक्नोलॉजी और आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज. यह सभी कंपनियां अगले हफ्ते अपने आईपीओ के जरिए मार्केट से करीब 5,020 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेंगी.

ऐसे में आईपीओ में पैसा लगाने वालों के लिए अलगा हफ्ता बहुत अहम है. बता दें कि भारत में फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद से ही आईपीओ की बहार आई हुई है. बीते हफ्ते में DCX सिस्टम, मेदांता हॉस्पिटल चलाने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड और फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस कंपनी का आईपीओ आया है. हम आपको अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

1. आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज आईपीओ
स्पेशियलिटी मरीन केमिकल बनाने वाली कंपनी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज का आईपीओ (Archean Chemical Industries IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 9 नवंबर 2022 को खुलेगा. एंकर निवेश 7 नवंबर 2022 से ही इसमें निवेश कर सकते हैं. इसमें आप 11 नवंबर तक निवेश कर सकते हैं. इसके जरिए कंपनी कुल 1,462 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. कंपनी इस आईपीओ में 805 करोड़ शेयर पहली बार और 1.61 करोड़ शेयर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है. इसका प्राइस बैंड है 386-407 रुपये प्रति शेयर. कंपनी का 75 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशक, 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशक और 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया है.

2. फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस आईपीओ
गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (Non-Banking Financial Company) फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस (Five Star Business Finance IPO) अगले हफ्ते इनीशियल पब्लिक ऑफर यानी अपना आईपीओ (IPO)  लाने वाली है. इसमें निवेशक 8 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक निवेश कर सकते हैं.  कंपनी शेयर का अलॉटमेंट 16 नवंबर 2022 को करेगी. आईपीओ के साइज को घटाकर 1,960 करोड़ रुपये है और प्राइस बैंड 450- 474 रुपये के बीच है. आईपीओ में कंपनी ने  35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों, 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों और 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया है.

3. कैनेस टेक्नोलॉजी का आईपीओ
कैनेस इलेक्ट्रिक इंडिया का आईपीओ (Kaynes Technology India IPO)  10 नवंबर से 14 नवंबर 2022 तक खुला रहेगा. एंकर निवेशकों को 9 नवंबर से ही निवेशक करने की सुविधा मिलेगी. कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैं 559-587 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 857.80 करोड़ रुपये का फंड जुटाना चाहती है. आईपीओ में कंपनी ने 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों, 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों और 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए रिजर्व कर दिया है.

4. आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज का आईपीओ
आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज (Inox Green Energy IPO) का आईपीओ 11 नवंबर को खुलकर 15 नवंबर को बंद हो जाएगा. एंकर निवेशक 10 नवंबर से निवेश कर सकते हैं. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 740 करोड़ रुपये प्राप्त करना चाहती है. कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों  के लिए 75 फीसदी हिस्सा, रिटेल के लिए 10 फीसदी और हाई नेट वर्थ के लिए 15 फीसदी रिजर्व कर रखा है.

ये भी पढ़ें-

Sugar Exports: केंद्र सरकार ने इस साल के चीनी के निर्यात का कोटा किया तय, जानें कितनी चीनी विदेश भेजेगा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget