एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: 543 गुना सब्सक्राइब होकर छा गया यह आईपीओ, लिस्टिंग का बेसब्री से इंतजार 

IPO Market: इस एसएमई आईपीओ को रिटेल इनवेस्टर्स का जबरदस्त समर्थन मिला है. कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग 8 मई को होने वाली है.

IPO Market: आईपीओ मार्केट में इन दिनों रौनक छाई हुई है. एक के बाद एक मेनबोर्ड और एसएमई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं और उन्हें निवेशकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. निवेशक इन दिनों आईपीओ पर जमकर पैसों की बारिश कर रहे हैं और बदले में उनकी भी जेबें गर्म हो रही हैं. कुछ ऐसा ही कमाल किया है साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉय लिमिटेड (Sai Swami Metals & Alloys) के आईपीओ ने. यह निवेशकों को इतना भाया कि सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन शुक्रवार को 543 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ. अब इनवेस्टर्स और मार्केट को बेसब्री से इसकी लिस्टिंग का इंतजार है. 

रिटेल इनवेस्टर्स ने दिखाई आईपीओ में जबरदस्त रुचि

साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉय का यह एसएमई आईपीओ 15 करोड़ रुपये का है. कंपनी ने मार्केट में आईपीओ के लिए 23,72,000 इक्विटी शेयर लॉन्च किए थे. मगर, इसके 128.98 करोड़ इक्विटी शेयर के लिए लोगों ने दाव लगाया है. रिटेल इनवेस्टर्स ने इस आईपीओ में बहुत रुचि दिखाई है. उनका हिस्सा 533 गुना सब्सक्राइब हुआ है. एक्सचेंज डेटा के अनुसार, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 11,86,000 इक्विटी शेयर रिजर्व रखे गए थे. इसके 62,74,02,000 इक्विटी शेयर पर दाव लगा है. नॉन रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 538 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है. इनके लिए रिजर्व रखे गए 11,86,000 इक्विटी शेयर के बदले में लोगों ने 63,32,50,000 इक्विटी शेयर पर दाव लगाया है. 

स्टेनलेस स्टील एप्लायंस बनाती है यह कंपनी 

अहमदाबाद स्थित यह कंपनी स्टेनलेस स्टील एप्लायंस बनाती है. इसके शेयरों की लिस्टिंग बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 8 मई को की जाएगी. कंपनी का आईपीओ 30 अप्रैल को ओपन हुआ था. कंपनी ने शेयर प्राइस 60 रुपये तय किया. इसका 50 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया था. कंपनी आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल मशीनरी खरीदने, सब्सिडियरी कंपनी में निवेश और वर्किंग कैपिटल जरूरतें पूरी करने में करेगी.

साई स्वामी मेटल्स के मुनाफे में जबरदस्त उछाल 

साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉय को स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट की ट्रेडिंग और मार्केटिंग के लिए जाना जाता है. दिसंबर, 2023 तिमाही में कंपनी को 9 महीने में नेट प्रॉफिट 1.79 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी का रेवेन्यू 33.33 करोड़ रुपये रहा था. वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.83 लाख रुपये और रेवेन्यू 6.27 करोड़ रुपये रहा था.

ये भी पढ़ें 

Byju Salary: कमाइए और हर हफ्ते लीजिए सैलरी, बायजू लेकर आई नया फंडा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget