एक्सप्लोरर

Sachin Tendulkar Investment: इनवेस्टमेंट की पिच पर भी शानदार बैटिंग कर रहे सचिन तेंदुलकर, 5 करोड़ के 23 करोड़ रुपये बना डाले

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के निवेश के बाद वीवीएस लक्ष्मण, पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने भी इस कंपनी में पैसा लगाया था. अब आईपीओ आने के बाद इन सभी का पैसा कई गुना बढ़ सकता है.

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को उनकी यादगार पारियों और ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए पूरी दुनिया में प्यार मिलता है. क्रिकेट में तो उनके बल्ले का तूफान रिटायरमेंट के साथ थम गया. मगर, अब उन्होंने इनवेस्टमेंट की पिच पर धाकड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी है. उन्होंने 9 महीने पहले एक कंपनी में 5 करोड़ रुपये लगाए, जो अब लगभग 23 करोड़ रुपये हो चुके हैं. इस तरह से उनका आंकड़ा 9 महीने में 360 फीसदी रिटर्न का बनता है. आइए उनके इस निवेश के बारे में पूरी जानकारी ले लेते हैं. 

आजाद इंजीनियरिंग में लगाए थे 5 करोड़ रुपये 

सचिन तेंदुलकर ने 6 मार्च को इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सोलूशंस प्रदान करने वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया था. यह कंपनी एनर्जी, एरोस्पेस, डिफेंस और ऑयल एवं गैस सेक्टर में सेवाएं प्रदान करती हैं. आजाद इंजीनियरिंग ने हाल ही में बाजार में अपना आईपीओ लाया था. इसको मार्केट से जबरदस्त रिस्पोंस मिला है. सचिन तेंदुलकर के इस कंपनी में 4,38,210 शेयर हैं. 

और बढ़ सकती है सचिन की रकम 

हैदराबाद स्थित आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ (Azad Engineering IPO) अगले हफ्ते बाजार में लिस्ट होगा. कंपनी ने अपने आईपीओ में इश्यू प्राइस 524 रुपये रखा है. यदि इस रेट पर लिस्टिंग होती है तो सचिन तेंदुलकर का 5 करोड़ रुपये सीधा 22.96 करोड़ रुपये हो जाएगा. आईपीओ से सचिन को मल्टीबैगर रिटर्न मिल जाएगा. हालांकि, लिस्टिंग के दिन सबकी नजर इस कंपनी के शेयर की कीमत पर होगी. उसके बढ़ने-घटने से सचिन के रिटर्न भी ऊपर-नीचे जा सकते हैं. ग्रे मार्केट में इस 740 करोड़ रुपये के आईपीओ का प्रीमियम 65 फीसदी पर चल रहा है. उन्होंने 114.1 रुपये के मूल्य पर कंपनी के शेयर लिए थे.  

खिलाड़ियों ने इस कंपनी पर खूब लगाया है पैसा 

सचिन तेंदुलकर के अलावा यह कंपनी कई सारे खिलाड़ियों को खूब पसंद आई है. जैसे ही यह न्यूज मार्केट में आई थी कि सचिन ने आजाद इंजीनियरिंग में पैसा लगाया है, एक के बाद एक कई सारे खिलाड़ियों ने उनके नक्शेकदम पर चलते हुए अपने पैसे इसमें निवेश किए. सचिन की एंट्री के 5 दिन बाद ही पीवी सिंधु (PV Sindhu), साइना नेहवाल (Saina Nehwal) और वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने आजाद इंजीनियरिंग में एक-एक करोड़ रुपये डाले थे. अब उनकी रकम भी 2.3 करोड़ रुपये हो चुकी है. उन्हें अपने निवेश पर 130 फीसदी रिटर्न मिला है. 

ये भी पढ़ें 

Google Employees: गूगल के इन 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले ही हो चुकी है 12 हजार लोगों की छंटनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget