एक्सप्लोरर

पैसा बरसाने को तैयार है Sacheerome IPO, खुलते ही 30 फीसदी का मुनाफा, GMP देखकर हैरान हो जाएंगे

Sacheerome का IPO SME सेगमेंट में एक शानदार एंट्री मानी जा रही है. ग्रे मार्केट से मिल रहे पॉज़िटिव संकेत और मजबूत सब्सक्रिप्शन से साफ है कि निवेशकों को इस कंपनी से अच्छे रिटर्न की उम्मीद है.

फ्रेगरेंस और फ्लेवर बनाने वाली कंपनी Sacheerome का IPO निवेशकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता बटोर रहा है. सोमवार 9 जून को खुले इस IPO को मंगलवार सुबह 10 बजे तक कुल 7.18 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है. NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 43,21,200 शेयरों के मुकाबले 3,10,39,200 शेयरों के लिए बोली लग चुकी है. यह IPO SME सेगमेंट में आ रहा है, यानी छोटी और मझोली कंपनियों के निवेशकों को लक्षित करता है.

ग्रे मार्केट में भी धमाल

IPO से पहले शेयरों की अनौपचारिक खरीद-बिक्री यानी ग्रे मार्केट में भी Sacheerome ने ज़बरदस्त हलचल मचा दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Sacheerome के अनलिस्टेड शेयर 132 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं, जो कि इसके इश्यू प्राइस 102 रुपये से करीब 30 प्रतिशत (30 रुपये) प्रीमियम पर है. इससे निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह का संकेत मिलता है.

कितना निवेश, कब तक मौका?

इश्यू साइज़: 61.62 करोड़ रुपये

इश्यू प्राइस: 102 रुपये प्रति शेयर

लॉट साइज़ (रिटेल निवेशक): 1 लॉट में 1,200 शेयर, निवेश राशि 1,15,200 रुपये

HNIs के लिए न्यूनतम निवेश: 2 लॉट यानी 2,400 शेयर, 2,44,800 रुपये

इश्यू की अंतिम तारीख: बुधवार, 11 जून 2025

शेयर अलॉटमेंट: 12 जून 2025

लिस्टिंग संभावित: सोमवार, 16 जून 2025, NSE SME प्लेटफॉर्म पर

इस इश्यू में कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है, यानी कंपनी को पूरी राशि सीधे मिलेगी.

पैसे का इस्तेमाल कहां होगा?

Sacheerome के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक, इश्यू से जुटाई गई राशि में से 56.5 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में खर्च किए जाएंगे. बाकी राशि का उपयोग जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा.

Sacheerome क्या करती है?

1992 में स्थापित Sacheerome फ्रेगरेंस और फ्लेवर के क्षेत्र में काम करती है. इसके उत्पादों का इस्तेमाल कई इंडस्ट्रीज़ में होता है. कंपनी द्वारा बनाए गए फ्रेगरेंस का इस्तेमाल पर्सनल केयर, बॉडी केयर, फैब्रिक केयर, बेबी केयर, फाइन फ्रेगरेंस, एयर केयर, पालतू जानवरों की केयर, मेन्स ग्रूमिंग और हाइजीन वेलनेस के प्रोडक्ट में होता है. वहीं इस कंपनी द्वारा बनाए गए फ्लेवर का इस्तेमाल बेवरेज, बेकरी, कन्फेक्शनरी, डेयरी प्रोडक्ट्स, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, ओरल केयर, मीट प्रोडक्ट्स, ड्राय फ्लेवर और शिशा के सेक्टर में होता है. Sacheerome की सालाना उत्पादन क्षमता 7,60,000 किलोग्राम है और इसकी मौजूदगी देशभर के तमाम कॉन्स्यूमर प्रोडक्ट्स ब्रांड्स में है.

छोटे निवेशकों के लिए बड़ा मौका?

Sacheerome का IPO SME सेगमेंट में एक शानदार एंट्री मानी जा रही है. ग्रे मार्केट से मिल रहे पॉज़िटिव संकेत और मजबूत सब्सक्रिप्शन से साफ है कि निवेशकों को इस कंपनी से अच्छे रिटर्न की उम्मीद है. हालांकि SME IPOs में जोखिम भी रहता है, फिर भी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह इश्यू लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए एक दिलचस्प अवसर हो सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
Air India ने मां और 3 साल के बच्चे को बोर्डिंग से रोका, लगा 70 हजार का जुर्माना
Air India ने मां और 3 साल के बच्चे को बोर्डिंग से रोका, लगा 70 हजार का जुर्माना
बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget