एक्सप्लोरर

Dollar VS Rupee: डॉलर की पछाड़ से रुपये को नहीं आ रहा होश, एक डॉलर 85.81 रुपये का हुआ

Dollar VS Rupee: डॉलर से पछाड़ खाकर रुपये को होश नहीं आ रहा है और डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को पिछले दो साल में सबसे अधिक नीचे फिसलकर 85.81 रुपये पर आ गिरा है.

All Time Low: रुपये का मूल्य गिरने का सिलसिला लगातार जारी है. डॉलर से पछाड़ खाकर रुपये को होश नहीं आ रहा है. शुक्रवार को पिछले दो साल में रुपया सबसे अधिक नीचे फिसला. इतना कि एक डॉलर के मुकाबले 85.81 रुपये पर जाकर ऑल टाइम लो पर चित हो गया. पिछले दो साल में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह सबसे बड़ी गिरावट है. गुरुवार को बाजार बंद होने तक 85.27 रुपये का एक डॉलर था. डॉलर के मुकाबले 85 रुपये का दायरा पहली बार 19 दिसंबर को पार हुआ था. लगातार कमजोर होता रुपया पिछले सात साल से सालाना गिरावट की ट्रैक पर है. इस महीने में दो साल की सबसे अधिक गिरावट देखने के लिए मिली है.

रुपये के गिरने का क्या है मतलब

सबसे पहली बात तो रुपया का टूटना अर्थव्यवस्था के कमजोर होने का संकेत है. विदेशी पूंजी की अधिक निकासी के कारण यह स्थिति बनी है. रुपये के कमजोर होने के कारण भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी खाली हो रहा है. जानकारों के मुताबिक, साल और महीना दोनों का अंतिम वक्त होने के कारण भुगतान के लिए आयातकों द्वारा डॉलर की जबर्दस्त मांग बढ़ी है. इस कारण बढ़ती मांग से डॉलर मजबूत होता जा रहा है. दूसरी ओर, स्थानीय मुद्रा पर दबाव बढ़ रहा है. रुपये के अधिक गिरने का यह भी एक बड़ा कारण है. फिर भी कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू बाजारों में सुधार का रुख रुपया को थोड़ा संभाले हुए हैं. 

86 रुपये से भी नीचे गिरने के आसार 

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 86 से भी नीचे जाने के आसार हैं. मार्च के अंत तक इस स्तर तक गिरने की आशंका जताई जा रही है. इस साल अभी तक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन फीसदी कमजोर हो चुका है. शुक्रवार को बाजार खुलने के साथ ही 85.35 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले ऑल टाइम लो पर पहुंच गया. इसके बाद भी रुपये के लुढ़कने का सिलसिला लगातार जारी रहा.

ये भी पढ़ें: 

NPS Rule: NPS और एनपीएस वात्सल्य के नियमों को जाना आपने? पेंशन पर भी हैं ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1000 क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक
चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1000 क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक
पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget