एक्सप्लोरर

डॉलर के मुकाबले रुपये में आज तेजी, कल ऐतिहासिक निचले स्तर 76.20 रुपये पर हुआ था बंद

आज तो डॉलर के मुकाबले रुपये में कुछ तेजी देखी जा रही है लेकिन कल रुपया अपने ऑलटाइम निचले स्तर पर आ गया था और एक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 76.20 पर आ गई थी.

नई दिल्लीः डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कल अपने ऐतिहासिक निचले स्तर पर जा पहुंचा था. कल डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी और ये 100 पैसे की गिरावट के बाद 76.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढ़ने का असर करेंसी एक्सचेंज बाजार पर भी दिखाई दिया. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 100 पैसे की जबर्दस्त गिरावट के बाद 76.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

आज रुपये की चाल घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के साथ शुरुआत के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत हुआ. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 76.02 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की बढ़ोतरी को दर्शाता है. डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 76.20 पर बंद हुआ था.

कारोबारियों ने कहा कि सोमवार को रिजर्व बैंक के लिक्विडिटी को बढ़ावा देने के प्रयास के बाद निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है. आरबीआई एक लाख करोड़ रुपये के अल्पकालिक परिवर्तनीय रेपो नीलामी करेगा.

कल क्यों गिरा रुपया दरअसल कल भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट के चलते डॉलर की मांग तेजी से बढ़ी. इसका असर रुपये की विनिमय दर पर पड़ा. कोरोना वायरस का प्रभाव बढ़ने से शेयर बाजारों में अप्रत्याशित गिरावट आई है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली के चलते डॉलर मांग का जोर बढ़ रहा है. विदेशी मुद्रा डीलरों का मानना है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या तेजी से बढ़ने का अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है.

बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 75.90 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था, वहीं दिन के उतार चढाव के बाद यह कारोबार खत्म होने के समय 100 पैसे की भारी गिरावट के साथ 76.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

76.30 तक गिरा था रुपया सोमवार को कारोबार के दौरान रुपये ने 76.30 रुपये प्रति डॉलर का सबसे निचला और 75.86 रुपये प्रति डॉलर का दिन का ऊपरी स्तर छुआ था जिसके बाद आखिर में यह 76.20 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ.

शुक्रवार को रुपये का लेवल पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 75.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी.

क्यों डॉलर में खरीदारी बढ़ी है देश दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फैलने के बाद से आर्थिक गतिविधियों को गहरा झटका लगा है. विदेशी निवेशक शेयरों में भारी बिकवाली कर रहे हैं और डॉलर ले रहे हैं. उन्होंने करीब 11 अरब डॉलर की बिकवाली की है. इस संक्रमण की वजह से उद्योग धंधों को बंद रखा जा रहा है, यही वजह है कि शेयर बाजार के साथ ही रुपये की विनिमय दर में भी गिरावट आ रही है.

ये भी पढ़ें Coronavirus: जानिए बैंकों के कामकाजी घंटों में क्या हुआ है बदलाव, बैंकों ने क्या कदम उठाए हैं श्रम मंत्रालय ने सरकारी और निजी कर्मचारियों के लिए दिया बड़ा निर्देश, जारी की ये एडवाइजरी Coronavirus संकट से सिस्टम को बचाने, नकदी बनाए रखने के लिए RBI ने किए दो अहम एलान, जानें क्या 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget