एक्सप्लोरर

Coronavirus: जानिए बैंकों के कामकाजी घंटों में क्या हुआ है बदलाव, बैंकों ने क्या कदम उठाए हैं

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों को लेकर फैसले किए गए हैं. ज्यादातर जगहों पर बैंकों के कामकाजी घंटों को कम करने और बैंक स्टाफ करने क फैसला लिया गया है.

नई दिल्लीः कोरोनो वायरस के खतरे के कारण देश के बैंकों ने भी अपना कामकाजी तरीकों और घंटों में बदलाव करने का फैसला लिया है. ऐसे में जब ज्यादातर ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम हो रहा है तो बैंकों ने भी अपने वर्किंग स्टाइल में थोड़ा फेरबदल किया है. दरअसल आईबीए यानी इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि बैंकिंग सेक्टर में कुछ खास बैंकों की शाखाएं ही खुली रखी जाएं और कोविड-19 के खतरे के चलते बैंक भी अपने कामकाज के तरीकों को बदलें.

एचडीएफसी बैंक ने जहां 31 मार्च तक अपनी शाखाओं को चार घंटे खोलने का फैसला लिया है और सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैंक में काम होगा वहीं निजी क्षेत्र के ही एक और बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भी कहा है कि उसने अपने कर्मचारियों की ऑफिस में संख्या कम करने का फैसला लिया है. इसके अलावा बैंक के संपर्क केंद्र में भी कर्मचारियों की संख्या कम रहेगी.

आईसीआईबैंक ने अपने ग्राहकों को एसएमएस के जरिए सूचित किया है कि वो शाखाओं में कम आएं और बैंक की ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल करके अपनी बैंकिंग जरूरतों को पूरा करें.

दरअसल आईबीए ने कल सभी बैंकों के चीफ को एक पत्र लिखा है और वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए कहा है कि सभी बैंक अपनी कुछ खास शाखाओं को ही खोलें और बेहद जरूरी होने पर ही ग्राहकों को बैंक में आने के लिए कहें. चेक ड्रॉप, पासबुक अपडेट जैसी सेवाओं के लिए बैंक में ग्राहक न जाएं इसके लिए बैंक कस्टमर्स को प्रोत्साहित किया जाए.

देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के कामकाज को लेकर किए गए फैसले

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में बैंकों के लिए फैसला लिया गया है कि जिन 16 जिलों में लॉकडाउन का एलान किया गया है वहां बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यानी चार घंटों के लिए ही खुलेंगे. इसके अलावा ग्राहकों को कुछ बेहद जरूरी सुविधाओं के लिए ही बैंक में आने दिया जाए. जैसे चेक क्लीयरेंस, बैंक ड्राफ्ट बनवाना आदि काम कराए जा सकते हैं लेकिन पासबुक प्रिंटिंग और कैश निकासी वहां संभव नहीं होगी जहां बैंकों में एटीएम की सुविधाएं मौजूद हैं.

मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में भी कुछ बैंकों में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक यानी 4 घंटों के लिए ही कामकाज जारी रखने का फैसला हुआ है. इसके अलावा बैंक स्टाफ कम करने का भी फैसला लिया गया है जब तक कोरोना वायरस के कारण बनी स्थिति ठीक नहीं हो जाती है.

हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के कई बैंकों में भी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बैंकिंग कामकाज होगा और ग्राहकों को ज्यादातर कामकाज ऑनलाइन या नेटबैंकिंग, मोबाइल बैंकिग के जरिए करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें

श्रम मंत्रालय ने सरकारी और निजी कर्मचारियों के लिए दिया बड़ा निर्देश, जारी की ये एडवाइजरी Coronavirus संकट से सिस्टम को बचाने, नकदी बनाए रखने के लिए RBI ने किए दो अहम एलान, जानें क्या 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?
1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?
4 दिन में 14 लाख करोड़ स्वाहा, क्यों 2700 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स
4 दिन में 14 लाख करोड़ स्वाहा, क्यों 2700 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स
दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget