एक्सप्लोरर

8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच इन्होंने सैलरी बढ़ाने की मांग भी कर दी है. जिसके अनुसार 10 साल में 34 लाख रुपये तक की ज्यादा कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है.

केंद्र सरकार ने नवंबर में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी. जिसके बाद से ही लगातार इस आयोग की बैठकें चल रही हैं. जिसमें कर्मचारियों की वेतन आयोग और सरकार से अपेक्षाओं को लेकर बातें चल रही हैं. इसके अलावा इन बैठकों में सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर सुझाव भी दिए जा रहे हैं. इसी बीच कर्मचारी संगठनों न मांग की है कि हर साल मिलने वाले इंक्रीमेंट की दर 3% से बढ़ाकर 5% से 7% तक की जाए.

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर सालाना सैलरी में 7% की दर से बढ़ोतरी होती है, तो कुछ लेवल पर काम करने वाले कर्मचारियों को 10 साल में मौजूदा 3% वृद्धि की तुलना में लाखों रुपये ज्यादा बेसिक सैलरी मिल सकती है.

10 साल में मिलेंगे 34 लाख
दरअसल अनुमान लगाएं तो इतनी वेतन वृद्धि के बाद, लेवल-10 के कर्मचारियों को 10 साल में करीब 34 लाख की एक्स्ट्रा बेसिक सैलरी मिल सकती है. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि हर साल मिलने वाली 3% सैलरी हाइक महंगाई और बढ़ते खर्चों के मुकाबले कम है. इसलिए वो इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

रिपोर्ट में 2.15 फिटमेंट फैक्टर को मानकर ये अनुमान लगाया गया है कि अगर सालाना इंक्रीमेंट 3% से बढ़ाकर 5% या 7% किया जाए, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितना अंतर आ सकता है.

मांगों के आदार पर कितनी बढ़ेगी सैलरी

पे लेवल 5% इंक्रीमेंट 7% इंक्रीमेंट
लेवल-8 13.68 लाख रुपये 28.89 लाख रुपये
लेवल-9 15.26 लाख रुपये 32.23 लाख रुपये
लेवल-10 16.12 लाख रुपये 34.05 लाख रुपये

कर्मचारी संगठनों की है अलग- अलग मांग
इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अलग-अलग कर्मचारी संगठनों ने सालाना इंक्रीमेंट बढ़ाने के सुझाव दिए हैं. जिसमें नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM), ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) और फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशंस (FNPO) ने 6% का बढ़ाने का सुझाव दिया है. तो वहीं ऑल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) ने 7% सालाना इंक्रीमेंट की मांग की है.

हालांकि फिलहाल 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार किया जा रहा है. अंदाज लगाया जा रहा है कि जून 2027 तक ये रिपोर्ट आ सकती है. जिसके बाद कर्मचारियों की वेतनवृद्धि होगी. फिलहाल आयोग ने फिटमेंट फैक्टर और अन्य भत्तों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़ें: रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget