एक्सप्लोरर

Coronavirus संकट से सिस्टम को बचाने, नकदी बनाए रखने के लिए RBI ने किए दो अहम एलान, जानें क्या हैं

कोरोना वायरस के असर से वित्तीय व्यवस्था को बचाने और बाजार में क्रेडिट बनाए रखने के लिए आरबीआई ने दो बड़े एलान किए हैं.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के असर से लगातार भारतीय अर्थव्यवस्था पर आ रहे असर को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक अहम एलान किया है. रिजर्व बैंक ने सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए टर्म रेपो ऑपरेशंस के जरिए बाजार में एक लाख करोड़ रुपये डालने का एलान किया है. इसमें से 50,000 करोड़ रुपये सोमवार को आरबीआई ने बाजार में डाले हैं और आज यानी मंगलवार को भी आरबीआई सिस्टम में पचास हजार करोड़ रुपये डाल रहा है.

आरबीआई ने सोमवार को दो एलान किए. इसके तहत कहा गया कि कोरोना वायरस के कारण बाजार में बनी स्थिति को देखते हुए आरबीआई ने रेपो एक्शन करने का फैसला लिया है जिसे 50-50 हजार करोड़ रुपये की दो किस्तों के जरिए अंजाम दिया जाएगा. दूसरे एलान में आरबीआई ने कहा कि वो 30,000 हजार करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदेगा.

सरकारी बॉन्ड खरीदने के अपने एलान के तहत आरबीआई 24 मार्च यानी आज 15,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदेगा और इसके साथ ही 26 मार्च यानी गुरुवार को भी 15,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदेगा. 15 हजार करोड़ रुपए के ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) की पहली किस्त मंगलवार 24 मार्च को खरीदी जाएगी.

सरकारी बॉन्ड की खरीदारी के लिए ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) के जरिए आरबीआई ने पिछले हफ्ते ही खरीदारी करने का फैसला लिया था. हालांकि इसकी दूसरी किस्त को तय समय से पहले अब 26 मार्च को खरीदा जाएगा जिसके लिए पहले 30 मार्च की तारीख तय की गई थी.

रिजर्व बैंक वित्तीय व्यवस्था और बाजार को सुचारू रूप से चलाने के लिए क्रेडिट बाजार में लगातार नकदी डाल रहा है. आरबीआई ने पहले भी कहा है कि वो कोरोनो वायरस के कारण देश की इकोनॉमी में आ रहे बदलावों पर नजर बनाए हुए हैं और इसके लिए समय समय पर जो भी जरूरी कदम होंगे वो उठाएगा. कल लिए गए फैसले इसी कड़ी में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget