एक्सप्लोरर

डॉलर के मुकाबले रुपये में आया 5 महीने का सबसे बड़ा उछाल, 54 पैसे सुधार के साथ 71.48 पर पहुंचा

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 54 पैसे के सुधार के साथ भारतीय रुपया 71.48 पर बंद हुआ. रुपये में यह पांच महीने की सबसे बड़ी उछाल है.

नई दिल्ली: मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 54 पैसे उछल कर 71.48 पर बंद हुआ. माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक से चालू वित्त वर्ष में सरकार को अप्रत्याशित रूप से अनुमान से काफी अधिक धन प्राप्त होने के कारण राजकोषीय स्थिति की चिंता कम हुई है, इसके कारण रुपये की स्थिति में सुधार आया है. रुपये में यह पांच महीने की सबसे बड़ी उछाल है.

बाजार सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सरकार को चालू वित्त वर्ष में डिविडेंड और सरप्लस रिजर्व के रूप में 1.76 लाख करोड़ रुपये ट्राइंफर किए जाने के फैसले से रुपये में यह जोरदार सुधार हुआ. प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये में सुधार हुआ. हालांकि चीनी मुद्रा युआन, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले अपने 11 वर्ष के सबसे निचले स्तर को छू गयी है.

इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया 71.70 प्रति डॉलर ऊंचा खुला और एक समय 71.45 तक मजबूत हो गया था. अंत में रुपया 54 पैसे के उछाल के साथ 71.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. यह 18 मार्च, 2019 के बाद एक दिन में आई सर्वाधिक तेजी है. सोमवार को रुपया 36 पैसे लुढ़ककर नौ महीने से भी अधिक के निचले स्तर 72.02 पर बंद हुआ था.

रिजर्व बैंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाले उसके केंद्रीय बोर्ड ने सरकार को वर्ष 2018-19 के लिए 1,76,051 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इसमें 1,23,414 करोड़ रुपये प्रॉफिट और 52,637 करोड़ रुपये आरबीआई की आर्थिक पूंजी के नए पैमाने (ईसीएफ) के हिसाब से अतिरिक्त प्रावधान के रूप में निकली पूंजी शामिल है.

रिजर्व बैंक की इस अदायगी से राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा करने में आसानी होगी. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन भी तेजी के साथ बंद हुआ. मंगलवार को यह 147.15 अंक यानि 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 37,641.27 अंक पर बंद हुआ. इस बीच वैश्विक क्रूड बेंचमार्क ब्रेंट फ्यूचर्स की कीमत 1.16 प्रतिशत बढ़कर 59.38 डॉलर प्रति बैरल हो गई.

उत्तराखंड, MP के कई हिस्सों में कुदरत का कहर । बाढ़,बारिश,बादल फटने से तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध की फिर बढ़ी कीमत, लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा पैसा; जानें मामला
दूध की फिर बढ़ी कीमत, लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा पैसा; जानें मामला
अब पेमेंट फेल होने का झंझट खत्म, NPCI लाया ऑटो-डेबिट के लिए eNACHLite
अब पेमेंट फेल होने का झंझट खत्म, NPCI लाया ऑटो-डेबिट के लिए eNACHLite
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा
367 रुपये के पार पेट्रोल, डीजल भी 400 के करीब; यहां सरकार ने बढ़ाए फ्यूल के रेट
367 रुपये के पार पेट्रोल, डीजल भी 400 के करीब; यहां सरकार ने बढ़ाए फ्यूल के रेट

वीडियोज

Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'जो भी IPL से आया', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
Embed widget