एक्सप्लोरर

Ruchi Soya: रुचि सोया ने 250 फीसदी का बंपर डिविडेंड देने का एलान किया, जानें कंपनी के नतीजों की खास बातें

Ruchi Soya: बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया ने अपने चौथी तिमाही नतीजों के साथ शेयरधारकों के लिए डिविडेंड देने का भी एलान किया है जिसमें कंपनी ने उन्हें बंपर फायदा दिया है. जानें क्या है बड़ी खबर.

Ruchi Soya: योग गुरु रामदेव की कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Ruchi Soya) ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. इसमें इससे पिछली तिमाही के मुकाबले रुचि सोया ने कुल आय में 5.95 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाई है. वहीं कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के लिए 250 फीसदी के बंपर डिविडेंड की घोषणा की है. इसे शेयर के हिसाब से देखें तो ये 5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड बैठता है, जिसकी फेस वैल्यू 2 रुपये है. 

रुचि सोया का शेयर प्राइस
रुचि सोया के शेयरों में लगातार तेजी जारी है और इसमें आज 14.05 रुपये या 1.28 फीसदी की तेजी देखी जा रही है जिसके बाद ये शेयर 1,107.90 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. कंपनी का दावा है कि इस समय दिया गया ये अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है.

कैसे हैं कंपनी के नतीजे
नतीजों के आधार पर रुचि सोया ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है और कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू में 48.22 फीसदी की तेजी देखी गई है. एक साल पहले कंपनी का ऑपरेशनल राजस्व या रेवेन्यू 16382.97 करोड़ रुपये रहा था जो अब 48.22 फीसदी बढ़कर 24284.38 करोड़ रुपये हो चुका है. मार्च तिमाही में कंपनी की इनकम इससे पिछली तिमाही के मुकाबले करीब 6 फीसदी बढ़ी है. 

रुचि सोया के नतीजों की अन्य बातें जानें
रुचि सोया का मार्च 2022 तिमाही में एबिटा बढ़कर 1565.98 करोड़ रुपये हो गया है जो पिछले साल की मार्च तिमाही में 1018.36 करोड़ रुपये पर रहा था. इसका ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर 6.22 फीसदी की तुलना में 6.45 पर आया है. रुचि सोया का नेट प्रॉफिट भी सालाना आधार पर 18.64 फीसदी की बढ़त पर आया है.

रुचि सोया बनेगी पतंजलि फूड्स लिमिटेड
साल 2019 में योग गुरु बाबा रामदेव ने दिवालिया कंपनी रुचि सोया का अधिग्रहण कर लिया था. रुचि सोया ने अपना नाम 'पतंजलि फूड्स लिमिटेड' में बदलने का फैसला किया है. कंपनी, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के फूड रिटेल बिजनेस को अपने हाथ में लेने वाली है. 

ये भी पढ़ें

Elon Musk: एलन मस्क को दोहरा झटका, ट्विटर के शेयरहोल्डर्स ने किया केस, नेटवर्थ भी घटकर 200 बिलियन डॉलर के नीचे, जानें वजह

Apple Employees Salary: एपल ने अपने रिटेल कर्मचारियों की शुरुआती सैलरी बढ़ाई, जानें कितना किया इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget