एक्सप्लोरर

Elon Musk: एलन मस्क को दोहरा झटका, ट्विटर के शेयरहोल्डर्स ने किया केस, नेटवर्थ भी घटकर 200 बिलियन डॉलर के नीचे, जानें वजह

Elon Musk: दुनिया के सबसे धनवान शख्स एलन मस्क को दोहरा झटका लगा है क्योंकि एक तरफ उनकी संपत्ति में कमी आई है तो दूसरी तरफ ट्विटर के शेयरधारकों ने उन पर केस भी दर्ज करा दिया है.

Elon Musk & Twitter: एलन मस्क और ट्विटर लगातार कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं और अब ताजा खबर ये है कि ट्विटर के शेयरधारकों ने एलन मस्क पर केस दर्ज करा दिया है. इसकी वजह बताई गई है कि एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदने का एलान किया है वो लगातार गलत ट्वीट और बयानों के जरिए ट्विटर के शेयरों की कीमत नीचे लाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे इसके शेयर नीचे आ गए और शेयरहोल्डर्स को नुकसान हुआ है.

क्या है पूरा मामला-जानिए
ट्विटर के शेयरधारकों का आरोप है कि एलन मस्क ने जानबूझकर ट्विटर्स के शेयरों की कीमत घटाई है जिससे वो ट्विटर की डील कम कीमत पर अपने हक में करा सकें, या फिर वो 44 अरब डॉलर की डील से बचने का मौका ढूंढ रहे हैं. 

केस में क्या लगाया गया है आरोप
एलन मस्क ने जानबूझकर ऐसे ट्वीट और बयान दिए हैं जिनकी वजह से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के शेयरों में वैश्विक गिरावट आई है और कंपनी की कीमत कम हुई है. बुधवार को William Heresniak ने ट्विटर के शेयरधारकों की ओर से एलन मस्क पर इस केस को दर्ज कराया है. 

क्या है ट्विटर पर एलन मस्क की डील का स्टेटस
अप्रैल में एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर की डील करने का एलान किया और तब से किसी ना किसी वजह से उनका ट्विटर के साथ टकराव चल रहा है. मस्क ने ट्विटर पर स्पैम अकाउंट्स को लेकर निशाना साधा और इसके बाद हाल ही में डील को अस्थाई रूप से होल्ड करने का एलान किया. फिलहाल ट्विटर के सीईओ भारतीय मूल के पराग अग्रवाल और एलन मस्क के बीच लगातार टकराव बढ़ा है और मस्क लगातार ट्विटर डील के बारे में निगेटिव ट्वीट्स कर रहे हैं. 

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का पद भी छोड़ा 
वहीं एक दिन पहले जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने ट्विटर के निदेशक मंडल (Board Of Directors) का पद छोड़ दिया है, क्योंकि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) फेक और स्पैम ट्विटर अकाउंट्स की संख्या जाहिर करने को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर से लड़ रहे हैं. डोर्सी (Jack Dorsey) ने पिछले साल नवंबर में ट्विटर के सीईओ (Twitter CEO) का पद छोड़ दिया था और भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) को कमान सौंपी थी, जो उस समय कंपनी के सीइओ थे.

एलन मस्क की संपत्ति भी घटी
टेस्ला के शेयरों में हाल ही में 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद टेक अरबपति एलन मस्क की कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर से नीचे आ गई है. टेस्लाराती के अनुसार, मस्क ने अब तक अपनी कुल संपत्ति का लगभग 77.6 बिलियन डॉलर खो दिया है. साल की शुरुआत के बाद से शेयरों में लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट के साथ, टेस्ला स्टॉक भारी दबाव में रहा है जिसके नतीजे से मस्क की कुल संपत्ति में भारी गिरावट आई है.

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 25 मई तक मस्क की कुल संपत्ति 193 बिलियन डॉलर है. इसका मतलब है कि इस साल की शुरुआत के बाद से मस्क की संपत्ति में 77.6 बिलियन डॉलर की कमी आई है. हालांकि, मस्क अभी भी नेट वर्थ के हिसाब से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, वर्तमान में 128 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सूचीबद्ध हैं.

ये भी पढ़ें

Apple Employees Salary: एपल ने अपने रिटेल कर्मचारियों की शुरुआती सैलरी बढ़ाई, जानें कितना किया इजाफा

Railways News: रेलवे ने टिकटिंग की नई सर्विस शुरू की, लंबी लाइनों में लगने से मिलेगा छुटकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget