एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: 4 रुपये से 75 रुपये तक, एक साल में मल्टीबैगर स्टॉक में बदला ये पेनी स्टॉक, दिया 1,705 फीसदी रिटर्न

Share Market News: 4 नवंबर, 2020 को 4.18 रुपये पर बंद हुआ स्टॉक इस साल 4 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बढ़कर 75.40 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया.

Multibagger Stock:  ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) के शेयर ने एक साल में 1,705 फीसदी रिटर्न दिया है. 4 नवंबर, 2020 को 4.18 रुपये पर बंद हुआ स्टॉक इस साल 4 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में बढ़कर 75.40 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया. एक साल पहले ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों में निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम एक साल में 18.03 लाख रुपये हो जाती. इसकी तुलना में इस दौरान सेंसेक्स 47.89 फीसदी चढ़ा है. शेयर इस साल 13 अक्टूबर को 52 सप्ताह के उच्च स्तर 90.55 रुपये पर पहुंच गया था. हालांकि, तब से इसमें मुनाफावसूली देखने को मिली है.

4 नवंबर को दिवाली मुहूर्त कारोबारी सत्र में शेयर 0.87% बढ़कर 75.40 रुपये पर बंद हुआ था. बीएसई पर कुल 2.78 लाख शेयरों ने 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया. आईटी सॉफ्टवेयर फर्म का मार्केट कैप बढ़कर 7,853.91 करोड़ रुपये हो गया.

इस साल की शुरुआत से ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों में 1,002 फीसदी की तेजी आई है और एक महीने में यह 17 फीसदी चढ़ा है. ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर हैं. मिडकैप शेयरों में एक हफ्ते में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है. स्टॉक को बीएसई पर अतिरिक्त निगरानी उपायों (एएसएम) के पहले चरण के तहत शामिल किया गया है.     

1.07 लाख सार्वजनिक शेयरधारकों के पास फर्म के 80.83 करोड़ शेयर थे. इनमें से 1.05 लाख शेयरधारकों के पास 2 लाख रुपये तक की पूंजी वाली हिस्सेदारी थी. सितंबर तिमाही के अंत में 20.78% हिस्सेदारी वाले केवल 683 शेयरधारकों के पास 2 लाख रुपये से अधिक की पूंजी थी. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 18 विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के पास 0.38% हिस्सेदारी या 40.01 लाख शेयर थे.

कैसा है फर्म का वित्तिय प्रदर्शन 
हालांकि, ब्राइटकॉम ग्रुप के स्टॉक में अभूतपूर्व वृद्धि फर्म के वित्तीय प्रदर्शन को नहीं दर्शाती है. जून तिमाही में इसने पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही के 101 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 105.55 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया.

जून तिमाही में बिक्री 2.27% बढ़कर 654.05 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 639.55 करोड़ रुपये थी. तिमाही-दर-तिमाही आधार पर, शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 140 करोड़ रुपये से 24.62 प्रतिशत गिर गया. मार्च तिमाही में बिक्री 699.36 करोड़ रुपये से 6.48% गिर गई.

हालांकि, इस साल कई प्रमुख घटनाक्रमों से शेयर में तेजी आई है. 16 सितंबर, 2021 को, ब्राइटकॉम ग्रुप ने कहा कि उसने 37.77 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर तरजीही आवंटन के माध्यम से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) और अन्य निवेशकों को 140.15 मिलियन इक्विटी शेयर आवंटित किए. अगले 18 कारोबारी सत्रों में शेयर 34.39 रुपये के स्तर से दोगुने से भी ज्यादा हो गया.

ब्राइटकॉम ग्रुप दुनिया भर के व्यवसायों, एजेंसियों और ऑनलाइन प्रकाशकों को डिजिटल मार्केटिंग सॉल्यूशन प्रदान करता है. यह सबसे अधिक प्रासंगिक डिजिटल चैनलों के माध्यम से सही दर्शकों तक उचित संदेश पहुंचाने के लिए अपनी विशाल स्थानीय उपस्थिति का उपयोग करते हुए, किसी भी प्रकार के डिजिटल मीडिया में विज्ञापनदाताओं को उनके दर्शकों से जोड़ता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:

Multibagger Stock Tips: इन स्टॉक्स ने इस साल 4000% तक रिटर्न देकर निवेशकों को कर दिया मालामाल, क्या आपके पास हैं?

Multibagger Penny Stocks: ये हैं वे पेनी स्टॉक, जिन्होंने 2021 में 1800 फीसदी तक रिटर्न देकर सब को चौंका दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget