एक्सप्लोरर

Bank Locker: क्या आपके पास भी है बैंक लॉकर? बैंक ने दे दी ये डेडलाइन तो कर लें लॉकर से जुड़ा बड़ा काम

Bank Locker: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आदेश के मुताबिक बैंक में लॉकर रखने वालों के काम के लिए इस आखिरी तारीख की घोषणा कर दी गई. पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आरबीआई ने निर्देश जारी किया था.

Bank Locker: बैंक लॉकर को बेशकीमती सामान रखने के लिहाज से सबसे सुरक्षित माना जाता है. बैंक लॉकर की सुविधा देने के लिए बैंक अपने ग्राहकों से लॉकर के साइज के हिसाब से चार्ज करते हैं. इसे लेकर हर बैंक के अलग-अलग नियम हैं. अगर आपने भी बैंक में लॉकर रख रखा हैं तो 30 जून 2023 तक आपको रिवाइज्ड लॉकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने होंगे. एसबीआई समेत कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है. 

आरबीआई ने क्या कहा?

आरबीआई (RBI) ने जनवरी 2023 में बैंकों के लिए लॉकर एग्रीमेंट की प्रक्रिया को 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी थी. 30 जून 2023 तक बैंकों के द्वारा 50% लॉकर एग्रीमेंट रिन्यूअल कर दिया जाएगा. वहीं 30 सितंबर 2023 तक 75% लॉकर एग्रीमेंट रिन्यूअल किया जाएगा. आरबीआई के द्वारा यह निर्देश फरवरी 2021 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिया गया. आरबीआई ने अगस्त 2021 में रिवाइज्ड लॉकर एग्रीमेंट के निर्देश दिए.

बैंको में नए लॉकर लेने वाले ग्राहकों के लिए एग्रीमेंट के नियम 1 जनवरी 2022 को लागू हुए. वहीं मौजूदा ग्राहकों के लिए बैंकों को यह प्रक्रिया 1 जनवरी 2023 तक पूरी करनी थी. 1 जनवरी 2023 तक ज्यादातर ग्राहकों ने रिवाइज्ड एग्रीमेंट पर साइन नहीं किए थे जिस वजह से आरबीआई ने इस डेट को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 कर दिया. आरबीआई के गाइडलाइन के अनुसार यह एग्रीमेंट स्टांप पेपर पर होने चाहिए, जो बैंकों के द्वारा अपने ग्राहकों के फ्री में देने हैं. 

बैंक लॉकर को लेकर क्या हैं नियम?

बैंक में लॉकर को लेकर कई तरह के नियम होते हैं. कोई आपदा जैसे बारिश, बाढ़, भूकंप, बिजली गिरने, दंगे, आतंकवादी हमले या ग्राहकों के द्वारा की गई लापरवाही के कारण लॉकर के खराब होने बैंक की जिम्मेदारी नहीं होगी. हालांकि यह बैंक की जिम्मेदारी है कि लॉकर को लेकर सुरक्षा मुहैया कराए. वहीं आग, चोरी, सेंधमारी, डकैती, इमारत गिरने, बैंकों की लापरवाही या बैंक के कर्मचारी के द्वारा धोखाधड़ी जैसी घटनाओं पर बैंक को इसका मुआवजा देना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें:

2000 Rupee Note: 2000 रुपये के नोट जमा करने जा रहे बैंक, जान ​लीजिए SBI, HDFC, ICICI बैंक के ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget