एक्सप्लोरर

रिटायरमेंट के बाद पैसों का करना चाहते हैं सुरक्षित निवेश तो इन स्कीम में करें Investment, सीनियर सिटीजन को मिलता है स्पेशल लाभ

रिटायरमेंट के बाद आप बेहतर निवेश ऑप्शन की तलाश में हैं तो आरबीआई फ्लोटिंग रेट बॉन्ड एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें आप अधिकतम  निवेश कर सकते हैं. वहीं मिनिमम आप 1000 का भी निवेश कर सकते हैं.

रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति की आय का जरिया बंद हो जाता है. इसके बाद एकमुश्त राशि जो रिटायरमेंट के समय किसी कर्मचारी को मिलती है उसे ही आगे यूज करना होता है.इसलिए रिटायरमेंट के समय मिले पैसों की सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है वरना बाद में आप बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं. रिटायरमेंट के बाद कई बार यह समझ में नहीं आता है कि पैसे को कहां निवेश करें जिसमें कम जोखिम में ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलें. तो चलिए हम आपको ऐसी स्कीम्स के बारे में बताते हैं जिसमें कम समय के निवेश में आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है-

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) में करें निवेश-
इंडियन पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल स्कीम चलाता है जिसका नाम है वरिष्ठ नागरिक बचत योजना यानी सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम. इस स्कीम में निवेशक 1000 रुपये लेकर 15 लाख रुपये तक की रकम को निवेश कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें निवेश करने की मिनिमम उम्र 60 साल होनी चाहिए. इसके साथ ही आप इसमें 5 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं. इसमें पोस्ट ऑफिस आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर सालाना के आधार पर देती है. इसके साथ ही आप इस योजना में निवेश करके इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत भी छूट प्राप्त कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना ( PMVYY ) में करें निवेश-
सरकार सीनियर सिटीजन के लिए एक बेहद खास स्कीम चलाती है. इस स्कीम का नाम है प्रधानमंत्री वय वंदना योजना. इसमें केवल 60 साल से ज्यादा के लोग ही निवेश कर सकते हैं. वहीं इसमें निवेश करने की अधिकतम उम्र तय नहीं है. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको हर महीने पेंशन की सुविधा मिलती है. पेंशन की सुविधा पाने के लिए आपको कम से कम 1,44,578 इन्वेस्ट करना होगा. वहीं ज्यादा से ज्यादा आप  14,45,783 रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं. इसमें आप एकमुश्त राशि ही निवेश कर सकते हैं और समय से पहले चाहें तो प्रीमैच्योर विदड्रॉल भी ले सकते हैं. अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में सारे पैसे नॉमिनी को मिल जाएंगे.

मंथली इनकम स्कीम में करें निवेश-
पोस्ट ऑफिस एक और स्कीम चलाता है जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत फायदेमंद है. इसका नाम है मंथली इनकम स्कीम यानी MIS.इस स्कीम में एक बार आप पैसे निवेश कर दें. इसके बाद हर महीने पेंशन के रूप में पैसे प्राप्त कर सकते हैं. इसमें आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह का अकाउंट खोल सकते हैं. सिंगल अकाउंट में 4.5 लाख और ज्वाइंट अकाउंट में 9 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है. इस स्कीम के तहत पैसे 5 साल में मैच्योर होते हैं. इसमें आपको 6.6 प्रतिशत की ब्याज दर का लाभ मिलता है. आप पेंशन मासिक, त्रैमासिक,  6 महीने और सलाना के आधार पर ले सकते हैं.

आरबीआई फ्लोटिंग रेट बॉन्ड का करें निवेश-
रिटायरमेंट के बाद आप बेहतर निवेश ऑप्शन की तलाश में हैं तो आरबीआई फ्लोटिंग रेट बॉन्ड एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें आप अधिकतम  निवेश कर सकते हैं. वहीं मिनिमम आप 1000 का भी निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में आपको 7.15 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. 

ये भी पढ़ें-

Passport बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस में भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें पासपोर्ट बनवाने का पूरा प्रोसेस

असली और नकली गोल्ड की पहचान के लिए फॉलो करें यह टिप्स, मिनटों में हो जाएगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget