एक्सप्लोरर

Passport बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस में भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें पासपोर्ट बनवाने का पूरा प्रोसेस

पोस्ट ऑफिस के अलावा विदेश मंत्रालय आपको पासपोर्ट आवेदन के लिए ऑनलाइन सुविधा भी देता है. इसके लिए आपको विदेश मंत्रालय के वेबसाइट पर जाकर पासपोर्ट के लिए आवेदन फॉर्म फिल करना होगा.

विदेश जाने के लिए हर व्यक्ति को पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. ऐसा आमतौर पर माना जाता है कि पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया बहुत लंबी और जटिल होती है. कई बार लोगों को समझ में नहीं आता है कि पासपोर्ट कहां और कैसे बनवाएं. अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने के आवेदन को लेकर कंफ्यूज हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपके लिए बेहद काम की खबर लेकर आए हैं. आप पासपोर्ट बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस में भी जाकर आवेदन कर सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस में इस तरह कर सकते हैं आवेदन-
पासपोर्ट सर्विस सेंटर में जाकर आप पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. लेकिन, अगर आपके घर से पासपोर्ट सर्विस सेंटर बहुत ज्यादा दूर है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप यहीं काम पोस्ट ऑफिस के कॉमन सर्विस सेंटर में भी करा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस ने पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन की सुविधा कॉमन सर्विस सेंटर में शुरू कर दी है. फिलहाल इस सुविधा को देश के 424 पोस्ट ऑफिस  में शुरू किया गया है. यहां कोई भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकता है. यह सुविधा विदेश मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पासपोर्ट आसानी से बनवा सकें. पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन की जानकारी लेने के लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं.

पासपोर्ट बनाने के लिए ऑनलाइन भी किया जा सकता है आवेदन-
पोस्ट ऑफिस के अलावा विदेश मंत्रालय आपको पासपोर्ट आवेदन के लिए ऑनलाइन सुविधा भी देता है. इसके लिए आपको विदेश मंत्रालय के वेबसाइट पर जाकर पासपोर्ट के लिए आवेदन फॉर्म फिल करना होगा. तो चलिए जानते हैं उस प्रक्रिया के बारे में-

-पासपोर्ट बनवाने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट  passportindia.gov.in. पर क्लिक करें.
-अगर पर पहले के यूजर हैं तो फटाफट User ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
-अगर आप पहले से Registered नहीं हैं तो सबसे पहले खुद को रजिस्टर करें.
-इसके लिए सबसे पहले New User पर क्लिक करके Register Now के ऑप्शन को चुनें.
-इसके बाद अपना यूजर आई डी और पासवर्ड बनाकर Captcha Code दर्ज करें.
-इसके बाद खुद को रजिस्टर कर लें.
- फिर आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको सभी जानकारी जैसे नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस की डिटेल, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, डेट ऑफ बर्थ और लॉगइन आईडी दर्ज करें.
-फिर आपको पासपोर्ट सेवा ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें.
-फिर इसके बाद आपसे कई जानकारी मांगी जाएगी जिसे सही तरह से फील करें. किसी भी गलत जानकारी पर आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है.
-इसके बाद इस फॉर्म को Submit कर दें.
-अब आपको पासपोर्ट ऑफिस के लिए Appointment लेना होगा.  
-इसके लिए सबसे पहले पासपोर्ट अप्लाई की फीस देनी होगी और फिर उसका Slip निकालकर रख लें.
-इसके बाद Appointment वाले दिन पासपोर्ट ऑफिस में Slip लेकर जाएं और वहां सारी जानकारी वेरीफाई की जाएगी.
-इसके बाद Police Verification की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
-आखिर में आपका पासपोर्ट Indian Post के द्वारा आपके घर 15 दिन में पहुंच जाएगा.

ये भी पढ़ें-

असली और नकली गोल्ड की पहचान के लिए फॉलो करें यह टिप्स, मिनटों में हो जाएगा काम

Railway में आदेश के बाद भी नहीं मिल रही है ऐसी कोच में बेडरोल सुविधा, जानें क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget