एक्सप्लोरर

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर राहत: खुदरा महंगाई दर 10 महीने के निचले स्तर 3.69% पर आई

अगस्त में खुदरा महंगाई दर घटकर 3.69 फीसदी पर आ गई है. आईआईपी की विकास दर को लेकर चिंता की खबर है. आईआईपी जुलाई में घटकर 6.6 फीसदी पर आ गई है.

नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और गिरते रुपये से अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मुश्किलों का सामना कर रही केंद्र सरकार के लिए बुधवार का दिन कुछ राहत भरा रहा. बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अगस्त माह में खुदरा महंगाई दर 10 महीने के निचले स्तर पर रही, तो जुलाई में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि (आईआईपी) 6.6 फीसदी पर पहुंच गई.

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, फल और सब्जियों सहित रसोई का सामान सस्ता होने से खुदरा महंगाई दर घटी है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर एक महीना पहले जुलाई में 4.17 फीसदी और पिछले साल अगस्त में 3.28 फीसदी रही थी.

आईआईपी विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन और पूंजीगत वस्तुओं और टिकाऊ उपभोक्ता सामान का उठाव बढ़ने से जुलाई में औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) की वृद्धि दर 6.6 फीसदी रही. एक साल पहले इसी महीने में यह करीब एक फीसदी रही थी.

जून की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर को संशोधित कर 6.8 फीसदी कर दिया गया है. पहले इसके सात फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था. सीएसओ के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर सात फीसदी रही. एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पाद 0.1 फीसदी घटा था.

जुलाई में टिकाऊ उपभोक्ता सामान क्षेत्र का उत्पादन 14.4 फीसदी बढ़ा, जबकि एक साल पहले समान महीने में यह 2.4 फीसदी घटा था. इसी तरह पूंजीगत सामान क्षेत्र का उत्पादन जुलाई में तीन फीसदी बढ़ा. जुलाई, 2017 में यह 1.1 फीसदी घटा था.

वर्ष के शुरुआती चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 5.4 फीसदी रही, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 1.7 फीसदी रही थी.

आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने ट्वीट किया, ‘‘अगस्त का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जुलाई के 4.17 फीसदी से कम होकर 3.69 फीसदी पर आ गया. इससे खुदरा महंगाई दर में सुधार के संकेत मिलते हैं. जुलाई में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 6.6 फीसदी रही.’’

यस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री सुभदा राव ने कहा की खुदरा महंगाई दर के आंकड़े उम्मीद के अनुरूप रहे. ‘‘अगले महीने हमें खुदरा महंगाई दर चार फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है. हालांकि, आज के निम्न महंगाई दर आंकड़ों पर बाजार की उठापटक की छाया पड़ गई.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा
LPG Rate Today: कितने में होगी आज 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग, US-ईरान में जंग के बीच कहीं बढ़ा तो नहीं रेट?
कितने में होगी आज 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग, US-ईरान में जंग के बीच कहीं बढ़ा तो नहीं रेट?
Petrol-Diesel Rate: आज गाड़ी की टंकी फुल करवाने का है प्लान? पेट्रोल पंप जानें से पहले जानें लेटेस्ट फ्यूल रेट
आज गाड़ी की टंकी फुल करवाने का है प्लान? पेट्रोल पंप जानें से पहले जानें लेटेस्ट फ्यूल रेट
Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget