एक्सप्लोरर

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर दोहरी खुशीः खुदरा महंगाई दर घटी, औद्योगिक उत्पादन बढ़ा

नई दिल्लीः अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर राहत की खबर आई है. दिसंबर में खुदरा महंगाई दर घटी है जबकि नोटबंदी के दौरान भी नवंबर में औद्योगिक विकास दर बढ़ी है. दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 3.63 फीसदी से घटकर 3.41 फीसदी रही है. दिसंबर में खुदरा महंगाई दर यानी सीपीआई (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) में गिरावट आने का अनुमान था और ऐसा ही हुआ. नवंबर में जहां रिटेल महंगाई दर 3.63 फीसदी रही थी वहीं दिसंबर में ये 3.41 फीसदी हो गई है. इस तरह आर्थिक आंकड़ों के मोर्चे पर सरकार को दोहरी खुशी मिली है.

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर दोहरी खुशीः खुदरा महंगाई दर घटी, औद्योगिक उत्पादन बढ़ा

वहीं नवंबर में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर 5.7 फीसदी रही है. इसमें महीने दर महीने आधार पर भारी तेजी देखी गई है और ये अक्टूबर के -1.9 फीसदी की तुलना में 5.7 फीसदी हो गई है. नवंबर में औद्योगिक उत्पादन बढ़ना इस मायने में भी खास है कि इसी महीने की 8 तारीख को पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था जिसके बाद देश में 500 और 1000 के पुराने नोटों को चलन से बाहर किया गया.

 इस तरह अक्टूबर में आईआईपी के निगेटिव दायरे में रहने के बावजूद नवंबर में इंडस्ट्रियल प्रोडेक्शन ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है और ये बढ़कर 5 फीसदी के पार चला गया है. वहीं रिटेल महंगाई में गिरावट के पीछे दिसंबर में भी नोटबंदी को बड़ी वजह माना जा रहा है क्योंकि लोगों ने खरीदारी कम की है जिससे मांग पर असर दिखा है और कीमतें नीचे आई हैं.

कल ही वाइब्रेंट गुजरात समिट में रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने माना था कि नोटबंदी का फैसला लंबे समय में फायदेमंद रहेगा और इससे महंगाई दर कम होगी. मार्च में यह 4 फीसदी के आसपास रहेगी. वहीं कम महंगाई का नतीजा ब्याज दरों में कमी के रूप में सामने आएगा. माना जा रहा है कि इससे लोन सस्ता होने का रास्ता और आसान हो जाएगा.

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने आज दिसंबर, 2016 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर के आंकड़े जारी किए. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीपीआई आधारित महंगाई दर 3.83 फीसदी (अनंतिम) रही, जो दिसंबर, 2015 में 6.32 फीसदी थी. इसी तरह शहरी क्षेत्रों के लिए सीपीआई आधारित महंगाई दर दिसंबर, 2016 में 2.90 फीसदी (अनंतिम) आंकी गयी, जो दिसंबर 2015 में 4.73 फीसदी थी. ये दरें नवंबर, 2016 में क्रमशः 4.13 और 3.13 फीसदी (अंतिम) थीं. अगर शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों पर एकसाथ गौर करें तो सीपीआई पर आधारित महंगाई दर दिसंबर, 2016 में 3.41 फीसदी (अनंतिम) रही जो दिसंबर, 2015 में 5.61 फीसदी थी. वहीं, सीपीआई पर आधारित महंगाई दर नवंबर, 2016 में 3.63 फीसदी (अंतिम) थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget