एक्सप्लोरर

Reliance Q4 Results: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा इतिहास, 1 लाख करोड़ मुनाफा कमाने वाली बनी पहली कंपनी

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की पहली कंपनी है जिसका प्री-टैक्स नेट प्रॉफिट पूरे वित्त वर्ष के दौरान 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है.

Reliance Q4 Results: वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में गिरावट आई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 2 फीसदी के करीब घटकर 18,951 करोड़ रुपये रहा है. इससे पहले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19,299 करोड़ रुपये रहा था. चौथी तिमाही में रिलायंस का ऑपरेशन से रेवेन्यू 11 फीसदी के उछाल के साथ बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये रहा है जो इसके पहले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2.16 लाख करोड़ रुपये रहा था. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने शेयरधारकों को 10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की भी घोषणा की है. 

1 लाख करोड़ के पार पहुंचा प्री-टैक्स प्रॉफिट

स्टॉक एक्सचेंज के पास रेग्यूलेटरी फाइलिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 2.6 फीसदी के उछाल के साथ 10000122 करोड़ रुपये ( 119.9 बिलियन डॉलर) रहा है. कंपनी का बताया कि पूरे वित्त वर्ष के लिए प्री-टैक्स प्रॉफिट (Profit Before Tax) 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है और ये 104727 करोड़ रुपये रहा है जो कि इसके पहले वित्त वर्ष से 11.4 फीसदी ज्यादा है. जबकि टैक्स चुकाने के बाद पूरे वित्त वर्ष में मुनाफा 79020 करोड़ रुपये रहा है. 

भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती 

तिमाही नतीजों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा, रिलायंस के सभी कारोबार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है. भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ सभी सेगमेंट्स ने शानदार वित्तीय और ऑपरेटिंग परफॉरमेंस का प्रदर्शन किया है. इससे कंपनी ने कई माइलस्टोन को हासिल किया है. उन्होने कहा कि मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि रिलायंस देश की पहली कंपनी बन गई है जिसका प्री-टैक्स प्रॉफिट 1 लाख करोड़ के पार चला गया है. 

जियो फ्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल का बढ़ा मुनाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स के भी नतीजे घोषिए हुए हैं. चौथी तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का रेवेन्यू 13.3 फीसदी के उछाल के साथ 33,835 करोड़ रुपये रहा है जबकि नेट प्रॉफिट 5583 करोड़ रुपये रहा है जो इसके पहले वित्त वर्ष के समान तिमाही में 4985 करोड़ रुपये रहा था. रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड का चौथी तिमाही में रेवेन्यू 10.6 फीसदी के उछाल के साथ 76,627 करोड़ रुपये रहा है और कंपनी को इस तिमाही में 2698 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है जो इसके पहले वित्त वर्ष के समान तिमाही में 2415 करोड़ रुपये रहा था. 

ये भी पढ़ें 

तपती गर्मी ने किया जीना मुहाल पर AC कंपनियों के स्टॉक में हरियाली, वोल्टास - व्हर्लपूल के शेयरों में भारी तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget