एक्सप्लोरर

मार्केट कैप की रेस में टीसीएस के करीब आई RELIANCE: नंबर 1 पर TCS कायम

नई दिल्लीः अपने शेयर मूल्य में जोरदार तेजी से मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के करीब पहुंच रही है. बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 28,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैपिटलाइजेशन) कुल मिलाकर 39,112.28 करोड़ रुपये बढ़ा है.

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से टॉप 10 कंपनियों में टीसीएस अभी भी नंबर 1 पर बरकरार है. उसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, ओएनजीसी, एचडीएफसी, एसबीआई, इन्फोसिस, एचयूएल व आईओसी का नंबर रहा. एचडीएफसी बैंक व टीसीएस के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी गिरावट दर्ज की गई है.

शुक्रवार को खत्म हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एसबीआई, एचयूएल व आईओसी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी व इन्फोसिस के मार्केट कैपिटलाइजेशन में इसी दौरान गिरावट दर्ज की गई. इन कंपनियों का कुल नुकसान 23,003.32 करोड़ रुपये रहा.

  1. इस हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 28,074.77 करोड़ रुपये बढ़कर 4,56,983.23 करोड़ रुपये हो गया और मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से टॉप कंपनियों में वह सबसे ज्यादा फायदे में रही है. फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक 31 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति के पद पर कब्जा बनाए हुए हैं.
  2.  टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 788.17 करोड़ रुपये घटकर 4,78,242.57 करोड़ रुपये रह गया.
  3.  एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 909.7 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,68,686.27 करोड़ रुपये पर आ गया.
  4.  आईटीसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस हफ्ते के दौरान 9,353.49 करोड़ रुपये घटकर 3,31,319.87 करोड़ रुपये रहा है.
  5. ओएनजीसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,668.32 करोड़ रुपये बढ़कर 2,39,147.34 करोड़ रुपये हो गया है.
  6.  एचडीएफसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,867.55 करोड़ रुपये घटकर 2,35,758.03 करोड़ रुपये रह गया है.
  7.  एसबीआई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,394.53 करोड़ रुपये बढ़कर 2,34,699.27 करोड़ रुपये हो गया है.
  8. इन्फोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 9,084.41 करोड़ रुपये घटकर 2,25,387.90 करोड़ रुपये रह गया है.
  9. हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,900.23 करोड़ रुपये बढ़कर 1,99,801.94 करोड़ रुपये हो गया है.
  10. आईओसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस दौरान 5,074.43 करोड़ रुपये बढ़कर 1,92,876.55 करोड़ रुपये हो गया है.

बाजार में कहा जा रहा है कि जल्द ही मुकेश अंबानी की कंपनी आरआईएल मार्केट कैप के मामले में नंबर 1 कंपनी टीसीएस को पीछे छोड़ देगी क्योंकि रिलायंस जियो के लॉंचिंग के बाद से रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर लगातार बढ़त दिखा रहा है. शेयर में लगातार बढ़त से रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप के लिहाज से जल्द देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को पछाड़ देगी, क्योंकि फिलहाल वो टीसीएस के बेहद करीब तो जा ही पहुंची है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget