एक्सप्लोरर

Rs 2000 Currency Note Exchange: 2000 रुपये से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां पर? जानिए कैसे और कहां बदल सकते हैं करेंसी

Rs 2000 Currency Note Exchange: अगर आपके पास है 2000 रुपये के नोट तो आपके हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां पर

2000 Rupee Denomination Banknotes: जिनके पास 2000 रुपये के नोट हैं उनके मन में कई सवाल चल रहे आखिर वे इस नोट का क्या करें और आरबीआई ने 2000 रुपये को नोट को वापस लेने का फैसला क्यों किया है.

सवाल -1 - क्या 2000 रुपये के नोट कानूनी तौर पर मान्य रहेगा? 

जवाब - जी हां, 2000 रुपये का नोट कानूनी तौर पर मान्य  रहेगा यानि लीगल टेंडर स्टेटस जारी रहेगा. 

सवाल -2 - क्या 2000 रुपये का नोट का सामान्य ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

जवाब - जी हां, आरबीआई का कहना है कि आम जनता 2000 रुपये के नोट के जरिए ट्रांजैक्शन कर सकेगी. साथ ही पेमेंट के तौर पर उसे प्राप्त भी कर सकेगी. हालांकि आरबीआई ने लोगों ने अनुरोध किया है कि 30 सितंबर 2023 तक इन नोटों को डिपॉजिट कर दें या एक्सचेंज करा लें. 

सवाल -3 - जिनके पास 2000 रुपये के नोट है वे क्या करें? 

जवाब - आरबीआई ने कहा है कि आम लोग अपने बैंक शाखा में संपर्क कर वहां 2000 रुपये नोट को डिपॉजिट कर दें या फिर दूसरे नोटों के साथ एक्सचेंज कर लें. ये सुविधा 30 सितंबर 2023 तक सभी बैंकों में उपलब्ध रहेगा. साथ ही 19 आरबीआई के रिजनल ऑफिस में भी 30 सितंबर तक नोट बदले जा सकते हैं. 

सवाल - 4 - क्या बैंक खाते में 2000 रुपये के नोट डिपॉजिट करने की कोई लिमिट है? 

जवाब - बैंक खाते में 2000 रुपये के नोट जमा किए जाने पर कोई पांबदी नहीं है लेकिन कस्टमर का केवाईसी होना जरुरी है. 

सवाल - 5 - क्या 2000 रुपये के नोट एक्सचेंज करने की कोई लिमिट है. 

जवाब - आम जनता ज्यादा से ज्यादा 20,000 रुपये के ही 2000 रुपये को नोट एक्सचेंज कर सकते हैं. 

सवाल - 6 - क्या बैंकों के बिजनेस कॉरेसपॉनडेंट्स  के जरिए भी 2000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं. 

जवाब - जी हां, बैंकों के बिजनेस कॉरेसपॉनडेंट्स के जरिए प्रति दिन खाताधारक 4000 रुपये तक के 2000 रुपये के बैंक नोट एक्सचेंज करा सकता है. 

सवाल - 7 - कब से एक्सचेंज फैसिलिटी की शुरुआत होगी? 

जवाब - 23 मई 2023 से बैंक और आरबीआई के रिजनल ऑफिस में मोट एक्सचेंज किए जा सकेंगे. 

सवाल - 8 - क्या नोट बदलने के बैंक का ग्राहक होना जरुरी है ? 

जवाब - जिनका खाता नहीं है वे एक समय में किसी भी बैंक खाते में जाकर 20000 रुपये तक के 2000 रुपये नोट को बदल सकते हैं. 

सवाल - 9 - क्या नोट बदलने के लिए कोई फीस भी देना होगा ? 

जवाब - 2000 रुपये के नोट बिलकुल मुफ्त में बदला जा सकेगा इसके लिए कोई फीस नहीं देना होगा. 

सवाल - 10 - क्या वरिष्ठ नागरिकों, विकलागों के लिए कोई स्पेशल व्यवस्था करेंसी बदलने या डिपॉजिट करने के लिए की जाएगी. 

जवाब - बैंकों से कहा गया है कि वे सीनियर सिटीजन, विकलांगो के लिए खास व्यवस्था करे जिससे उन्हें कम परेशानी हो. 

सवाल -11 - 2000 रुपये के नोट फिर भी कोई डिपॉजिट या एक्सचेंज नहीं कर पाया तो फिर क्या होगा? 

जवाब - आम लोगों को चार महीने का समय 2000 रुपये को नोट को बदलने के लिए दिया गया है. आम लोगों ने आरबीआई ने अपील की है कि वे तय समय के भीतर इस सुविधा का लाभ उठा लें. 

सवाल -12 - अगर बैंक 2000 रुपये के नोट बदलने या फिर डिपॉजिट करने से इंकार तो फिर क्या होगा? 

जवाब - अगर किसी को ऐसी परेशानी आई तो पहले वो बैंक से शिकायत  कर सकता है. 30 दिनों में बैंक सुनवाई नहीं करता है तो कस्टमर आरबीआई के - Integrated Ombudsman Scheme (RB-IOS), 2021 के तहत इस वेबसाइट cms.rbi.org.in पर जाकर शिकायत कर सकता है. 

ये भी पढ़ें 

2000 Rupees Note: 23 मई से 20000 रुपये की लिमिट तक बैंक से बदल सकेंगे 2000 रुपये के नोट, खातों में जमा कर सकते हैं नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
Gold Silver Price: आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget