एक्सप्लोरर

RBI MPC Highlights: आरबीआई ने घटाकर 3.1 प्रतिशत किया महंगाई का अनुमान, MPC बैठक की जानिए 5 खास बातें

RBI MPC Meet: गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वृद्धि दर मजबूत है और अनुमानों के अनुरूप बनी हुई है. हालांकि, यह हमारी आकांक्षाओं से कम है. शुल्क की अनिश्चितताएँ अब भी बनी हुई हैं.

RBI Repo Rate Cut: आरबीआई की मौद्रिक समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद बुधवार को गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में किसी तरह के परिवर्तन नहीं करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही, उन्होंने चालू वित्त वर्ष (2025-26) के दौरान सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत बरकरार रखा है. साथ ही, केन्द्रीय बैंक ने मुद्रा स्फीति के अनुमान को 3.7 प्रतिशत से कम कर के 3.1 प्रतिशत करने का अनुमान लगाया है.

आइये जानते हैं गवर्नर संजय मल्होत्रा की पांच बड़ी बातें-

1. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति के फैसले साझा करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि सामान्य से बेहतर दक्षिण-पश्चिम मानसून, कम मुद्रास्फीति, क्षमता उपयोग में बढ़ोतरी और अनुकूल वित्तीय स्थितियां घरेलू आर्थिक गतिविधियों को समर्थन दे रही हैं. मजबूत सरकारी पूंजीगत व्यय सहित सहायक मौद्रिक, नियामकीय एवं राजकोषीय नीतियों से भी मांग में तेजी आने की उम्मीद है. आने वाले महीनों में निर्माण और व्यापार में निरंतर वृद्धि से सेवा क्षेत्र में भी गति बनी रहने के आसार हैं.

2. गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वृद्धि दर मजबूत है और अनुमानों के अनुरूप बनी हुई है. हालांकि, यह हमारी आकांक्षाओं से कम है. शुल्क की अनिश्चितताएं अब भी बनी हुई हैं. मौद्रिक नीति का लाभ अभी भी मिल रहा है. फरवरी 2025 से रेपो दर में एक प्रतिशत की कटौती का अर्थव्यवस्था पर असर अब भी जारी है.

3. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि घरेलू वृद्धि दर स्थिर है और मोटे तौर पर आकलन के अनुरूप ही आगे बढ़ रही है. हालांकि, मई-जून में कुछ उच्च-आवृत्ति संकेतकों (जैसे जीएसटी संग्रह, निर्यात, बिजली की खपत आदि) ने मिले-जुले संकेत दिए हैं. मल्होत्रा ने कहा कि ग्रामीण उपभोग में स्थिरता बनी हुई है, जबकि शहरी खपत में सुधार देखा गया है, विशेष रूप से विवेकाधीन व्यय धीमा है.

4. संजय मल्होत्रा ने कहा कि लंबे समय से जारी भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक अनिश्चितताएं और वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियां वृद्धि परिदृश्य के लिए जोखिम उत्पन्न कर रही हैं. गवर्नर ने कहा, "इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है." इसके तहत पहली तिमाही में 6.5 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 6.7 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 6.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है. वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है. जोखिम दोनों ओर समान रूप से संतुलित हैं.

5. मुद्रास्फीति पर गवर्नर ने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर लगातार आठवें महीने गिरकर जून में 77 महीनों के निचले स्तर 2.1 प्रतिशत पर आ गई. मुख्य रूप से खाद्य मुद्रास्फीति में भारी गिरावट के कारण महंगाई दर में यह गिरावट आई है. उन्होंने कहा, "2025-26 के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान जून में अपेक्षा से अधिक अनुकूल रहा है."

ये भी पढ़ें: RBI MPC Meeting: टैरिफ टेंशन के बीच ब्याज दरों में नहीं बदलाव, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA Hike: बढ़ गया महंगाई भत्ता, केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने 2% बढ़ोतरी को दी मंजूरी
DA Hike: बढ़ गया महंगाई भत्ता, केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने 2% बढ़ोतरी को दी मंजूरी
चुपके से US को झटका देकर 'धुरंधर' बना भारत, ईरान को चीनी युआन में किया तेल का बड़ा पेमेंट
चुपके से US को झटका देकर 'धुरंधर' बना भारत, ईरान को चीनी युआन में किया तेल का बड़ा पेमेंट
500-1000 के पुराने नोट पर RBI लाया नए नियम? क्या है दावे की सच्चाई, सरकार ने खुद बताया
500-1000 के पुराने नोट पर RBI लाया नए नियम? क्या है दावे की सच्चाई, सरकार ने खुद बताया
PAN कार्ड नहीं होने से अटक जाते हैं ये काम, ध्यान दें! मेहनत की कमाई न हो जाए बेकार
PAN कार्ड नहीं होने से अटक जाते हैं ये काम, ध्यान दें! मेहनत की कमाई न हो जाए बेकार

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Women Reservation Bill: लोकसभा की 543 सीटों में क्यों नहीं लागू हो सकता महिला आरक्षण, सरकार और विपक्ष के क्या हैं दावे?
Women Reservation Bill: लोकसभा की 543 सीटों में क्यों नहीं लागू हो सकता महिला आरक्षण, सरकार और विपक्ष के क्या हैं दावे?
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
दूसरी बार टल गई सनी देओल की ‘गबरू’ की रिलीज डेट, सलमान खान का कैमियो हुआ कंफर्म
सनी देओल की ‘गबरू’ की दूसरी बार टल गई रिलीज डेट, सलमान खान का कैमियो हुआ कंफर्म
LizLaz On Virat Kohli Like: विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा-
विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "शायद उनका इरादा...
Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं बीन्स, खत्म हो जाएगी सलाद से लेकर सब्जी तक की टेंशन
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं बीन्स, खत्म हो जाएगी सलाद से लेकर सब्जी तक की टेंशन
Summer Health Tips: गर्मी में धूप में घूमते-घूमते गायब हो जाती है एनर्जी, ये काम करेंगे तो दिनभर रहेंगे एक्टिव
गर्मी में धूप में घूमते-घूमते गायब हो जाती है एनर्जी, ये काम करेंगे तो दिनभर रहेंगे एक्टिव
Embed widget