एक्सप्लोरर

RBI: रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक आज से शुरू, ब्याज दरों में बदलाव की संभावना कम

RBI Monetary Policy Committee Meeting: रिजर्व बैंक की 2021 की आखिरी एमपीसी बैठक आज से शुरू हो रही है और सभी की उम्मीदें हैं कि कोरोना के नए वेरिएंट की आशंकाओं को ध्यान में रखकर ही आरबीआई फैसला लेगा.

RBI Monetery Policy Committee: रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति- मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक आज से शुरू हो गई है और बुधवार (8 दिसंबर) को आरबीआई मौद्रिक नीति समीक्षा के नतीजे जारी करेगा. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में चलने वाली एमपीसी की बैठक में नीतिगत दरों में बदलाव करने समेत कई आर्थिक फैसलों की समीक्षा की जाएगी. 8 दिसंबर को आने वाली क्रेडिट पॉलिसी पर सभी की नजरें हैं और इसमें ब्याज दरों में कोई बदलाव न होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

Omicron के बढ़ते केस के चलते आशंकाएं
जहां तक दरों को कम करने की बात है देश में कोरोना के नए वेरिएंट Omicron के बढ़ते केस के चलते आशंकाएं भी बढ़ी हैं और ये माना जा रहा है कि इसको ध्यान में रखते हुए आरबीआई दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा. हालांकि एक आर्थिक समाचार पत्र के पोल के अनुसार रिजर्व बैंक की 6 सदस्यीय एमपीसी रिवर्स रेपो रेट में बदलाव कर सकती है. 

आखिरी बार कब बदली थीं नीतिगत दरें
भारतीय रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 22 मई 2020 को नीतिगत दरों में बदलाव किया था और इसके बाद से आठ बार मौद्रित नीति समीक्षा हो चुकी है और आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. इस साल की आखिरी एमपीसी की बैठक में आरबीआई के सामने कई तरह की चुनौतियों को पार पाने के लिए कदम उठाने होंगे. जहां अर्थव्यवस्था में लिक्विडिटी बनाए रखने की जरूरत पर ध्यान देना होगा वहीं महंगाई दरों में आ रहे उतार-चढ़ाव को भी केंद्र में रखकर फैसले लेने होंगे. 

पिछली बार हुई बैठक में क्या हुआ था
आरबीआई की एमपीसी की पिछली बैठक 6-8 अक्टूबर को हुई थी और इसमें जहां ब्याज दरों में कोई चेंज नहीं किया वहीं मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने फिस्कल ईयर 2021 के लिए GDP की ग्रोथ रेट के अनुमान को 9.5 फीसदी पर बरकरार रखा था.

इस समय क्या हैं रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट
इस समय रेपो रेट की दर 4 फीसदी पर है और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर बनी हुई है. आरबीआई जिस रेट पर कमर्शियल बैंकों और दूसरे बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहा जाता है. रेपो रेट कम होने का मतलब है कि बैंक से मिलने वाले सभी तरह के लोन सस्ते हो जाएंगे. इससे आपकी जमा पर ब्याज दर में भी बढ़ोतरी हो जाती है. बैंकों को उनकी ओर से आरबीआई में जमा धन पर जिस रेट पर ब्याज मिलता है, उसे रिवर्स रेपो रेट (Reverse repo rate) कहते हैं. बैंकों के पास जो अतिरिक्त कैश होता है उसे रिजर्व बैंक के पास जमा करा दिया जाता है. इस पर बैंकों को ब्याज भी मिलता है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price today: पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या आज हुआ बदलाव, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट्स

Weather Update: दिल्ली-NCR में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, उत्तराखंड में ओले गिरने की आशंका, देशभर में मौसम का मिजाज जानें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget