एक्सप्लोरर

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, कर सकते हैं अहम एलान

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास औज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं और इसमें कुछ बड़े एलान कर सकते हैं.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरबीआई गवर्नर अर्थव्यवस्था से जुड़े कुछ बड़े एलान कर सकते हैं. वहीं ऐसा भी हो सकता है कि आरबीआई लोन के मोराटोरियम की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ा दे.

RBI अब तक के कोरोना की वजह से हुए नुकसान, घाटे के बारे में बात करेगा. कर्ज अदायगी पर जारी ऋण स्थगन को और 3 महीने के लिए बढ़ा सकता है जिसके बाद ईएमआई 3 महीने के लिए और टल सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की तारीफ और समीक्षा कर आरबीआई बताएगा कि इस कदम से बैंकों, आरबीआई और अर्थव्यवस्था को कितना फायदा होगा. इसके जरिए बाजार में सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास दिख सकता है.

पिछले कई दिनों से इस बात की सुगबुगाहट है कि रिजर्व बैंक लोन के मोराटोरियम से जुड़ी राहत को तीन महीने यानी अगस्त तक के लिए बढ़ा सकता है. फिलहाल मार्च से लेकर मई तक के लिए लोन के मोराटोरियम की सुविधा दी जा चुकी है और इस सुविधा का कई ग्राहक लाभ ले भी चुके हैं.

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के चलते दो महीने से लॉकडाउन चल रहा है और भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका बड़ा नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है. आर्थिक मंदी का दौर शुरू हो चुका है. अर्थव्यवस्था को चलाने और लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया जा चुका है जिसमें आरबीआई द्वारा पहले के उठाए गए कदम भी शामिल हैं.

आरबीआई के हाल में किए गए फैसले इससे पहले आरबीआई ने 27 अप्रैल को एलान कर म्यूचुएल फंड निवेशकों को स्पेशल लिक्विडिटी फैसिलिटी के तहत 50 हजार करोड़ रुपये देने का एलान किया था. वहीं 17 अप्रैल को भी आरबीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और इसमें एनबीएफसी और सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) के लिये 50 हजार करोड़ रुपये के टारगेटेड एलटीआरओ की घोषणा की थी. वहीं इसके साथ नाबार्ड, सिडबी और राष्ट्रीय आवास बैंक के लिये 50 हजार करोड़ रुपये की विशेष व्यवस्था की थी.

इन फैसलों के तहत नाबार्ड को 25,000 करोड़ रुपये की मदद दी गई थी. नेशनल हाउसिंग बैंक को 10 हजार करोड़ रुपये की मदद दी गई थी. SIDBI को 15 हजार करोड़ रुपये की मदद का एलान किया गया था. ये कदम आरबीआई के राहत उपायों की दूसरी किस्त के रूप में दिए गए थे. इसके अलावा इसी दिन आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 3.75 फीसदी कर दिया था.

इससे पहले 27 मार्च को RBI ने किए थे एलान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने इससे पहले 27 मार्च को रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती का एलान किया था. रेपो रेट को 5.15 फीसदी से घटाकर 4.40 फीसदी किया गया था. रिवर्स रेपो रेट में भी 0.90 फीसदी की कटौती की थी और इसे 4.90 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी किया था. वहीं बैंकों का सीआरआर भी 4 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया था. इसके अलावा बैंकों को भी कहा था कि वो ग्राहकों के लिए तीन महीने की ईएमआई टालने का विकल्प दें.

ये भी पढ़ें

83 दिन बाद दिल्ली के बाहर जाएंगे पीएम मोदी, उम्पुन तूफान के असर का जायजा लेने के लिए बंगाल-ओडिशा दौरा आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Price: क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? PM मोदी की अपील ने किया इशारा! बोले- आसमान छू रहे...
क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? PM मोदी की अपील ने किया इशारा! बोले- आसमान छू रहे...
PM Modi on Petrol Diesel Price: पीएम मोदी ने की पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील, अब क्या होगा, क्या है कारण?
पीएम मोदी ने की पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील, अब क्या होगा, क्या है कारण?
PM Modi on Cooking Oil: पीएम मोदी ने की खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील, बोले- आप देश सेवा में...
पीएम मोदी ने की खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील, बोले- आप देश सेवा में...
बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति... देखें Video
बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति... देखें Video

वीडियोज

Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani
Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
Summer Travel Tips: गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
Goat Farming Scheme: मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
Embed widget