एक्सप्लोरर

RBI Clarification: 500 रुपये के नोट सिस्टम से गायब होने की खबरों का RBI ने किया खंडन, जानिए क्या कहा

RBI Clarification: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 500 रुपये के नोटों के सिस्टम से गायब होने की खबरों का खंडन किया है. जानिए आखिर देश के केंद्रीय बैंक की ओर से क्या सफाई दी गई है.

RBI Clarification on 500 Rupees Notes: देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक ने बाजार से 500 रुपये के नोट गायब होने की खबरों का खंडन किया है और इस पर स्पष्टीकरण जारी किया है. आरबीआई ने कल एक प्रेस रिलीज के जरिए कहा है कि उसके सिस्टम से 88,032.5 करोड़ रुपये के नोट गायब होने की खबर गलत है. ऐसा आरटीआई से मिली सूचना की गलत व्याख्या के कारण हुआ है. आरबीआई ने कहा की आरटीआई के तहत देश की तीन प्रिंटिंग प्रेस से 500 रुपये के नोटों को लेकर जो जानकारी दी गई, उसका अर्थ गलत निकाला गया है.

500 रुपये के नोट गायब होने की खबर आई थी कल

कल कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर थी कि सूचना का अधिकार यानी आरटीआई के तहत मनोरंजन रॉय ने कुछ सवाल पूछे थे और इसके जवाब में कहा गया कि नए डिजाइन वाले 500 रुपये के लाखों नोट गायब हुए हैं, उनकी वैल्यू 88,032.5 करोड़ रुपये है. मिली जानकारी के मुताबिक देश के तीन छापेखानों ने मिलकर नए डिजाइन वाले 500 रुपये के 8810.65 करोड़ नोट छापे, लेकिन रिजर्व बैंक को इनमें से 726 करोड़ नोट ही मिले. कुल मिलाकर 500 रुपये के 1760.65 करोड़ नोट गायब हुए, जिनकी वैल्यू 88,032.5 करोड़ रुपये है.

RBI ने क्या कहा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने प्रेस रिलीज और ट्विटर पर किए गए पोस्ट में कहा है कि आरबीआई को इस बात की जानकारी मिली है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में जो 500 रुपये के नोट सिस्टम से गायब होने की खबर चल रही है-वो गलत है.  प्रिटिंग प्रेस से मिली जानकारी को गलत तरीके से समझा गया है और ये जानना जरूरी है कि जो भी नोट प्रिंटिंग प्रेस में छपते हैं वो पूरी तरह सिक्योर होते हैं. आरबीआई की ओर से पूरे प्रोटोकॉल के साथ इन बैंक नोट्स के प्रोडक्शन, स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन की मॉनिटरिंग की जाती है और इसके लिए मजबूत सिस्टम बना हुआ है.

आरबीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बैंक के चीफ जनरल मैनेजर योगश्वर दयाल की तरफ से लिखा गया है कि इस तरह की किसी भी जानकारी के लिए सभी आरबीआई द्वारा प्रकाशित सूचना पर ही भरोसा करें. 

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price: बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल तो यूपी के इन शहरों में सस्ता, चेक करें नए फ्यूल रेट्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल, प्याज से लेकर गैस तक, क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं खाने-पीने की चीजों के दाम?
तेल, प्याज से लेकर गैस तक, क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं खाने-पीने की चीजों के दाम?
Xप्लेन: ₹2,001 का UPI पेमेंट करने पर लगेगा चार्ज? सरकार के नए नोटिफिकेशन का पूरा सच
₹2,001 का UPI पेमेंट करने पर लगेगा चार्ज? नए सरकारी नोटिफिकेशन का सच
विदेश जाने पर सरकारी पहरा, क्यों अपने नागरिकों पर ट्रैवल पाबंदियां कस रहा चीन?
विदेश जाने पर सरकारी पहरा, क्यों अपने नागरिकों पर ट्रैवल पाबंदियां कस रहा चीन?
'जेब तो जनता की ही कटेगी', UPI चार्ज के प्रस्ताव पर भड़के व्यापारी, CTI ने चेताया
'जेब तो जनता की ही कटेगी', UPI चार्ज के प्रस्ताव पर भड़के व्यापारी, CTI ने चेताया

वीडियोज

BRICS CONTROVERSY: BRICS में खाने को लेकर क्यों आमने-सामने आईं पार्टियां? |ABPLIVE
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?
स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे खराब दौर, रैंकिंग में जिम्बाब्वे से पिछड़ने के करीब
पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे खराब दौर, रैंकिंग में जिम्बाब्वे से पिछड़ने के करीब
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
UCC पर केंद्र सरकार के साथ कौन, कौन सी पार्टी खिलाफ, जानें
UCC पर केंद्र सरकार के साथ कौन, कौन सी पार्टी खिलाफ, जानें
दिशा सालियान केस: उद्धव गुट की पहली प्रतिक्रिया, 'HC का सीधा आदेश है कि...'
दिशा सालियान केस: उद्धव गुट की पहली प्रतिक्रिया, 'हमारे खिलाफ षड्यंत्र'
जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास, टूट गया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास, टूट गया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Embed widget