एक्सप्लोरर

HDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ा रही है एलआईसी, रिजर्व बैंक ने दे दी मंजूरी

LIC Stake in HDFC Bank: भारतीय रिजर्व बैंक ने एलआईसी को निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है.

LIC To Buy More Stake in HDFC Bank: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है. एलआईसी अब एचडीएफसी बैंक में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी तक खरीद पाएगी. भारतीय रिजर्व बैंक ने इस सरकारी बीमा कंपनी को अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति दे दी है. इस मामले में एलआईसी ने कुछ समय पहले ही आरबीआई के पास आवेदन दिया था. फिलहाल एलआईसी के पास एचडीएफसी बैंक की 5.19 फीसदी हिस्सेदारी है.

एचडीएफसी द्वारा शेयर मार्केट को दी गई जानकारी के मुताबिक आरबीआई ने एलआईसी को एचडीएफसी बैंक में एक साल के भीतर और हिस्सेदारी खरीदने की सलाह दी है. इसके साथ ही आरबीआई ने एलआईसी को बैंक में 9.99 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी ना बढ़ाने का भी आदेश दिया है.

आरबीआई से मंजूरी लेना है जरूरी-

रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक अगर कोई भी इकाई किसी बैंक में 5 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदना चाहता है तो उसे रिजर्व बैंक की अनुमति लेना आवश्यक है. वहीं  5 फीसदी से कम हिस्सेदारी खरीदने जाने पर किसी तरह की अनुमति की आवश्यकता नहीं है.  

एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आई बड़ी गिरावट

एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 के तीसरी तिमाही के नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए थे. इस तिमाही में बैंक का मुनाफा 33.5 फीसदी बढ़कर 16,372 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं पिछले वित्त वर्ष में समान अवधि में बैंक का मुनाफा 12,259 करोड़ रुपये रहा है. वहीं बैंक की कुल कमाई पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 51,208 करोड़ से बढ़कर 81,720 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद से एचडीएफसी के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली थी और बैंक के शेयर पिछले हफ्ते 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए थे. गुरुवार को बैंक के शेयरों में 1.04 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी और यह 1,440.70 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं सेंसेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 0.51 फीसदी गिरकर 70,700.67 पर बंद हुआ है.

ये भी पढ़ें-

Republic Day 2024: तिरंगे के रंग में रंगी BSE बिल्डिंग, शेयर बाजार कुछ इस तरह मना रहा 75 वें गणतंत्र दिवस का जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget