एक्सप्लोरर

Paytm पर आरबीआई के एक्शन के बाद फूटा अशनीर ग्रोवर का गुस्सा, कह डाली यह बात!

Ashneer Grover: पेटीएम पर आरबीआई के एक्शन के बाद से फिनटेक कंपनी भारत पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर का गुस्सा फूटा है.

Ashneer Grover on RBI Action on Paytm : भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को पेटीएम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर नई ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी थी. यह आदेश 29 फरवरी से लागू कर दिया गया है. फिनटेक कंपनी पर आरबीआई के कड़े कदम पर भारतपे के को-फाउंडर और शार्क टैंक इंडिया के जज रहे अशनीर ग्रोवर का गुस्सा फूटा है. उन्होंने आरबीआई के इस कदम पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मुझे सच में आरबीआई का यह कदम समझ में नहीं आया है. क्या यह लोग फिनटेक बिजनेस को समाप्‍त करना चाहते हैं.

यह सभी कदम और नियम फिनटेक कंपनियों के खिलाफ हैं. इस तरह यह पूरे सेक्टर को ही खत्म कर देंगे. अशनीर ने इस मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दखल देने की भी गुजारिश की है. पिछले 10 सालों में मार्केट कैप और रोजगार देने में स्टार्टअप की सबसे बड़ी भूमिका रही है. आज बड़े IIM और IIT के छात्रों को नौकरी पाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही भारत में इस तरह फिनटेक कंपनी पर कार्रवाई को अशनीर ने 'दोगलापन' करार दिया है.

क्या है पूरा मामला?

बुधवार को रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 फरवरी से नए ग्राहकों को जोड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है. बैंक ने इस एक्शन के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि PPBL आरबीआई के नियमों का उल्लंघन कर रहा था. ऐसे में बैंक ने अपनी जांच के बाद यह फैसला किया है. केंद्रीय बैंक ने यह कार्रवाई बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत की है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर लगे प्रतिबंध के बाद से PPBL ग्राहकों के खाते वॉलेट FASTag में डिपॉजिट/टॉप-अप को स्वीकार नहीं कर पाएगा.

पेटीएम ने दी सफाई

पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communication Ltd. (OCL) ने आरबीआई के इस कदम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंपनी आरबीआई द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन करने की कोशिश कर रही है. इसके लिए कंपनी केंद्रीय बैंक के साथ मिलकर काम करेगी. कंपनी ने अपने ग्राहकों को भरोसा देते हुए कहा है कि भले PPBL फिलहाल नए ग्राहकों को नहीं जोड़ सकती है, लेकिन पुराने ग्राहकों के पैसे खाते में पूरी तरह से सुरक्षित हैं जिसे वह जब चाहे निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Budget 2024: राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद तक...बजट के दिन खास रहा वित्त मंत्री का अंदाज, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां
बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां
SIP या ULIP, 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कौनसा निवेश है बेहतर?
SIP या ULIP, 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कौनसा निवेश है बेहतर?
Ethanol: एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget