एक्सप्लोरर

अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, रेटिंग एजेंसी Moody's ने भारत की ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 13.7 फीसदी किया

देश में धीरे धीरे ही सही अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है. बता दें कि वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की ग्रोथ का अनुमान संशोधित किया है. मूडीज का अनुमान है कि भारत की इकोनॉमी की ग्रोथ अगले वित्त वर्ष में 13.7 प्रतिशत की वृद्धि दर से बढ़ेगी.

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई थी. लेकिन अब धीरे धीरे इकोनॉमी पटरी पर लौटने लगी और देश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत भी मिलने लगे हैं. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अगले वित्त वर्ष के लिए भारत की ग्रोथ का अनुमान संशोधित किया है जिसके मुताबिक अर्थवयवस्था में सुधार बताया जा रहा है. बता दें कि मूडीज ने अगले वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 10.8 फीसदी से बढ़ाकर 13.7 फीसदी कर दिया है.

मूडीज ने इससे पहले अनुमान लगाया था कि 2021-22 में इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ 10.8 फीसदी रह सकती है. लेकिन अब बाजार में बढ़ी चहल पहल और कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो जाने के बाद मूडीज को अपना ये अनुमान भी संशोधित करना पड़ा है.

चालू वित्त वर्ष के लिए भी मूडीज ने अपना अनुमान संशोधित किया

बता दें कि चालू वित्त वर्ष के लिए भी मूडीज ने अपने अनुमान में संशोधन किया है. दरअसल मूडीज ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भी अनुमान लगाया था कि भारत की अर्थव्यवस्था 10.6 फीसदी की दर से सिकुड़ सकती है. लेकिन अब इसी ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज को अपने इस अनुमान में भी संशोधन करना पड़ा है जिसके मुताबिक इंडियन इकोनॉमी में 7 फीसदी की दर से सिकुड़न रह सकती है.

भारत में वैक्सीनेशन शुरू होने से बाजार में बढ़ा भरोसा

गौरतलब है कि इस संबंध में मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस एसोशिएट मैनेजिंग डायरेक्टर जीन फैंग ने कहा है कि आर्थिक गतिविधियां नॉर्मल हो चुकी है और इस बेस इफेक्ट्स की वजह से मूडीज को अपने अनुमान में संशोधन करना पड़ा है. बता दें कि जीन फैंग ने इंडेपेंडेंट क्रेडिट रेटिंग एजेंसी द्वारा इंडिया क्रेडिट आउटलुक 2021 पर आयोजित किए गए वर्चुअल समारोह में ये कहा है. उन्होंने ये भी कहा कि भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो जाने क वजह से बाजार में बढ़ते भरोसे के कारण ही आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौटी हैं.

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री  ने चालू वित्त वर्ष में 0.3% वृद्धि का अनुमान लगाया

इस बीच, इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में 0.3% की वृद्धि का अनुमान लगाया है. उन्होंने चालू वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी में 7% संकुचन का अनुमान लगाया. हालांकि, वास्तविक विकास अगले वित्त वर्ष में 10.5% तक पहुंच जाएगा.

ये भी पढ़ें

सोच समझ कर लें Credit Limit बढ़ाने का फैसला, जानें इसके फायदे और नुकसान

Stock Market Investment: डीमैट अकाउंट खोलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, होगा ज्यादा मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
Diesel Blending: एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Embed widget